Breaking News

*स्थानांतरण के बाद भी कार्यमुक्त नहीं हो रहे कालरी कर्मचारी*

*स्थानांतरण के बाद भी कार्यमुक्त नहीं हो रहे कालरी कर्मचारी*
*जल्द हो कार्यमुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष*
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा कोल इंडिया की सहायक कंपनी एसईसीएल के जमुना कोतमा क्षेत्र में विगत दिनों लापरवाही पूर्ण रवैया अपनाने के कारण इलेक्ट्रीशियन रजनीश सिंह की बिजली के खंभे में करंट फैलने और गिर जाने से मौत हो गई थी इसके बाद प्रबंधन ने इसमें संलिप्त लोगों का बतौर पनिशमेंट स्थानांतरण का आदेश दिनांक 12 अक्टूबर 2020 को पारित किया था लेकिन उन्हें आज दिनांक तक अपने कार्यस्थल से कार्यमुक्त नहीं किया गया है जिसको लेकर भाजपा नेता व जिला उपाध्यक्ष अनूपपुर अशोक लाल ने महाप्रबंधक सुधीर कुमार से मांग किया है कि उक्त स्थानांतरण का परिपालन करते हुए उन्हें कार्यमुक्त किया जाए अन्यथा उक्त स्थानांतरण आदेश निकालने का क्या मतलब निकला जिसमें की सुशील शराफ पीके शर्मा हरि नाथ शर्मा सीपी तिवारी इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर व सुशील गौतम जीतू यादव इलेक्ट्रीशियन का स्थानांतरण क्षेत्रीय मुख्यालय भदरा उप क्षेत्र कोतमा गोविंदा उप क्षेत्र में किया गया था लेकिन उन्हें आज दिनांक तक कार्य मुक्त नहीं किया गया है जबकि उक्त आदेश में स्पष्ट लिखा है कि कार्यस्थल से दिनांक 13 अक्टूबर 2020 से कार्यमुक्त किया जाता है और उन्हें सलाह दी जाती है कि वह संबंधित उप क्षेत्रीय प्रबंधक विभागाध्यक्ष के समक्ष उपस्थित होकर कार्यभार कार्यभार ग्रहण प्रतिवेदन प्रस्तुत करें जिसकी सूचना क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक द्वारा क्षेत्रीय प्रबंधक भदरा स्टाफ ऑफिसर विद्युत यांत्रिकी क्षेत्रीय प्रबंधक वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक सब एरिया मैनेजर बदरा कोतमा गोविंदा क्षेत्रीय पद्धति विभाग कार्यालय अधीक्षक क्षेत्रीय स्थापना जमुना कोतमा क्षेत्र को दे दी गई थी अशोक लाल ने कहा कि उक्त आदेश का पालन नहीं होने से ऐसा प्रतीत होता है कि यह लोग कालरी प्रबंधन पर भी भारी पड़ रहे हैं अब देखना यह है कि उस आदेश का पालन होता है या इसी तरह सब गड़बड़झाला चलता रहेगा