किसान बिल डीजल पेट्रोल गैस मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में किया भालूमाडा़ में प्रदर्शन*
*किसान बिल डीजल पेट्रोल गैस मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में किया भालूमाडा़ में प्रदर्शन*
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा देश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा किसानों के विरोध में लागू किए गए किसान विरोधी कानून जिसका की विरोध पिछले कई दिनों से किसान दिल्ली जाकर कर रहे हैं यहां तक कि पूरे भारतवर्ष में इसका विरोध हो रहा है किसानों के द्वारा प्रदर्शन किए जाने के समर्थन व डीजल पेट्रोल गैस के बढ़े दामों के विरोध में में आज दिनांक 19 दिसंबर 2020 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अनूपपुर व जिला महिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी जनों ने भालूमाडा़ के मजदूर चौक एटीएम के पास प्रदर्शन किया कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया जिसमें महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मंजू मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू मिश्रा के नेतृत्व में महिला सेवा दल के जिला अध्यक्ष संध्या वर्मा आशा सुशीला सिंह चंद्र सिंह एवंन वती गंगा तिवारी सुरेंद्र सिंह किशोर अहमद अशोक त्रिपाठी चक्रधर शर्मा जितेंद्र रमेश कुशवाहा शारदा सिंह कल्लू सिंह फ्रांसिस एंथोनी ब्लॉक महामंत्री सरफराज खान ब्लॉक कोषाध्यक्ष निलेश मिश्रा अबरार अशोक सोनी प्रभु कुमार साह सुनील सिंह हरीश चंद्र मिश्रा अशरफ सोनू खान आमिर खान आरिफ जितेंद्र मोहम्मद असलम राहुल अहमद आदि कईयों की संख्या में लोग मौजूद रहकर नारे लगाते रहे की काला कानून वापस लो किसान विरोधी कानून वापस लो मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी डीजल पेट्रोल गैस मूल्य वृद्धि वापस लो और इसके बढ़े हुए दामों के विरोध में सभी ने अपने अपने विचार रखे और कहा कि भाजपा की सरकार पूंजीपतियों की सरकार है आज पूरा देश अंबानी अदानी जैसे पूंजीपति चला रहे हैं जो आने वाले समय में जनता के हित में नहीं है वे जनता के विरोध में ही अंग्रेजों वाला शासन चलाएंगे