
राजेन्द्रग्राम। 28 दिसम्बर को राष्ट्रीय जन न्याय मंच का द्गितीय वर्षगांठ केक काटकर मनाया गया जहां क्रांतीकारी सुभाष चन्द्रबोष के छाया चित्र में दीप प्रज्वलित कर अगर बत्ती एवं श्रीफल से स्वागत किया गया। जहां भारतीय जन न्याय मंच के पदाधिकारीयों द्वारा अपना कार्यों में लगातार संर्घष करते हुए आगे बढते हुए आज द्गितीय वर्षगांठ की स्थापना दिवस अमरकंट के तहसील पुष्पराजगढ़ में मनाया गया। जहां संगठन के पदाधिकारीयों द्वारा अपना अपना जन परिचय देकर अपना विर्मश को अवगत कराया गया है। वहीं राष्ट्रीय संयोजक ने कहा यह स्थापना दिवस को हम सब संगठन के पदाधिकारी मिलकर अपने हक के लडाई के लिए लडाई लडना है। जहां भी अन्याय होता हो तो हमारे संगठन को तुरंत सूचना करे जिससे हमारे द्गारा उच्चाधिकारीयों तक आपके बातों को पहुंचाया जा सके। वहीं जिला उपाध्यक्ष बुद्धेलाल बचावले नें कहा आज अनूपपुर जिले में कई एैसा ब्याप्त घोटाला,भृष्टाचार हो रहा है, जिसको रोकने व सुनने वाला कोई नहीं है। जिसे देखते हुए भारतीय जन न्याय मंच लडाई लडने के लिए हमेशा तात्पर्य खडा है। वही संगठन के पदाधिकारीयों द्गारा कई मुद्दो को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया है।जहां निर्णय यह लिया गया की संगठन द्गारा आगे आकर आवाज उठकर अपने दायीत्व का निर्वाह करे और अन्याय के खिलाफ हमारे संगठन उभरकर सामने आएगा और उसकी सामना करेगा। जिससे आदिवासी क्षेत्र में हो रहे अन्याय को न्याय मिल सके। मुख्य रूप से ऐ रहे उपस्थित, राष्ट्रीय संयोजक, रामनरायण खाण्डे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमकार सिंह राठौर,व गणेश महोबिया,राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनीष खाण्डे, राष्ट्रीय सचिव प्रवीण चन्द्रवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम सोनी, संभागीय अधायक्ष मणिराज सिंह मसराम, संभागीय उपाध्यक्ष आर.पी. बघेल, मजदूर संघ जिला अध्यक्ष मोतीलाल चन्द्रवंशी, मजदूर संघ ब्लाक अध्यक्ष अजय तेंदवे, ब्लाक अध्यक्ष राजेश बंजारा, ब्लाक सचिव पंकज बंजारा, मेलाराम सोनवानी ब्लाक उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा के नगर अध्यक्ष समीरा बघेल,बंधू सिंह सहित सैकडो लोग स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर मौजूद रहे।