अनूपपुर

अमरकंटक नर्मदा महोत्सव के आयोजन हेतु कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर ने प्रदान की 51 हजार की राशि

अनूपपुर। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने माँ नर्मदा के उद्गम के पवित्र स्थल तीर्थराज अमरकंटक में नर्मदा जयंती के शुभ अवसर पर अमरकंटक नर्मदा महोत्सव के सफल आयोजन हेतु 51 हजार की सहयोग राशि प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि नर्मदा जयंती के शुभ अवसर पर तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन 18 फरवरी से 20 फरवरी 2021 तक किया जाएगा। इस दौरान अमरकंटक क्षेत्र की धार्मिक, पुरातात्विक, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को आमजनो के समक्ष प्रदर्शित कर क्षेत्र की पर्यटन क्षमता के माध्यम से स्थानीय निवासियों की आजीविका में सुधार का प्रयास किया जाएगा। कलेक्टर द्वारा सहयोग राशि एसडीएम पुष्पराजगढ़ अभिषेक चैधरी को प्रदान की गयी।

Related Articles

Back to top button