Breaking News

*आरएन सिंह भाजपा से हो सकते हैं नपा उम्मीदवार* *ईमानदार छवि का हो सकता है चेहरा*

*आरएन सिंह भाजपा से हो सकते हैं नपा उम्मीदवार*
*ईमानदार छवि का हो सकता है चेहरा*
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा अनूपपुर जिले के कोयलांचल नगरी नगर की बहुचर्चित नगर पालिका परिषद पसान को अनारक्षित घोषित किया गया वैसे ही भाजपा में अध्यक्ष पद के दावेदारों की होड़ सी मचने लगी है ज्ञात हो कि नगर पालिका परिषद पसान का गठन 1979 से होकर संचालित है जिसमें तीन मनोनीत अध्यक्ष व आठ अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष बनाया गया यहां पर लगभग 17 हजार 5 सौ मतदाता हैं जिसमें लगभग आधा मतदाता कालरी कर्मचारी हैं जहां पर अधिकांशत: कांग्रेस के अध्यक्ष का ही दबदबा रहा है लेकिन वर्तमान समय में बिसाहूलाल सिंह के भारतीय जनता पार्टी में चले जाने से पूरा समीकरण ही बदल गया है और यहां पर अब सामान्य सीट हो जाने के कारण भारतीय जनता पार्टी में अध्यक्ष पद के दावेदारों की भीड़ सी मच गई है जिसमें बिसाहूलाल सिंह के करीबी माने जाने वाले सुमन राजू गुप्ता का नाम आ रहा है और जिन्होंने पिछला चुनाव कांग्रेस पार्टी से टिकट न मिलने के कारण निर्दलीय जीत कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और अब वे भाजपा के वर्तमान नपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं इसी तरह पूर्व नपाध्यक्ष भाजपा के नेता राम अवध सिंह मनोज सिंह सांसद प्रतिनिधि लाल बहादुर जायसवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक लाल सुखविंदर सिंह लक्ष्मी श्रीवास्तव अजय यादव आदि दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है इसी कड़ी में एक ईमानदार छवि के बेदाग नेता का नाम उभर कर सामने आ रहे है आर एन सिंह निवासी भालूमाडा़ का अगर हम भाजपा के शीर्ष प्रदेश संगठन नेतृत्व की बात करें तो अभी हाल में ही भारतीय जनता पार्टी ने गाइडलाइन जारी किया था कि आने वाले चुनाव में ईमानदार छवि के बेदाग नेता को अधिक से अधिक मौका दिया जाएगा इस हिसाब से अगर देखा जाए तो आर् एन सिंह ईमानदार चेहरा सबसे आगे हो सकते है अब देखना यह है कि भाजपा में संगठन सर्वोपरि की दुहाई देने वाली भाजपा की चलती है या वर्तमान कैबिनेट मंत्री यह तो आने वाला समय बताएगा ज्ञात हो कि आर् एन सिंह 1986 में नगर पालिका पसान क्षेत्र का भाजपा मंत्री 1989 भाजपा पसान क्षेत्र महामंत्री 1994 में युवा मोर्चा अनूपपुर मंडल महामंत्री 1997 में शहडोल जिला का जिला विशेष भाजपा आमंत्रित सदस्य व वर्तमान में मुख्यमंत्री जन कल्याण प्रकोष्ठ का जिला सहसंयोजक के पद पर कार्यरत हैं और कई बार विधानसभा चुनाव प्रभारी पसान क्षेत्र का रह चुके हैं इनके पास 1994 से लेकर अभी तक सदस्यता रसीद है खैर किस पार्टी से अध्यक्ष पद का दावेदार कौन होगा यह तो आने वाला समय बताएगा इतना जरूर है कि सामान्य सीट घोषित होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर खूब चल रहा है और अध्यक्ष पद के कुछ दावेदार तो अपने अपने स्तर पर मतदाताओं को रिझाने का काम भी शुरू कर दिया है अब देखना यह है कि आगामी दिनों में क्या समीकरण बनता है इतना जरूर है कि पार्षद व अध्यक्ष पद के दावेदारों को जनवरी के कड़ाके की ठंड में भी पसीना आना लाजमी है आर एन सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें टिकट देगी तभी वह नगर पालिका परिषद पसान अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे अन्यथा भाजपा जिसे टिकट देगी उसके साथ खड़े रहेंगे

Related Articles

Back to top button