अनूपपुर

कन्या पूजन एवं संत जनो के सम्मान से हुआ कार्यक्रम का शुभारम्भ

अनूपपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कन्या पूजन एवं अमरकंटक क्षेत्र के प्रतिष्ठित साधु संत जनो को शाल श्रीफल प्रदान कर सम्मानित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान बिसाहूलाल सिंह खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री, मप्र शासन, सुश्री उषा बाबू सिंह ठाकुर, पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म मंत्री, म.प्र. शासन, सुश्री मीना सिंह, आदिम जाति कल्याण एवं जनजातीय कार्य विभाग मंत्री, म.प्र. शासन एवं श्रीमती हिमाद्रि सिंह, सांसद, शहडोल संसदीय क्षेत्र सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Close