अनूपपुर
मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री पटेल ने ने माँ नर्मदा के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की

अनूपपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), भारत सरकार प्रह्लाद सिंह पटेल ने अमरकंटक में माँ नर्मदा उद्गम मंदिर में माँ नर्मदा का दर्शन एवं पूजन अर्चना की। आपने माँ नर्मदा से प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली हेतु प्रार्थना की है। इस दौरान बिसाहूलाल सिंह खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री, मप्र शासन, सुश्री उषा बाबू सिंह ठाकुर, पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म मंत्री, मप्र शासन, सुश्री मीना सिंह, आदिम जाति कल्याण एवं जनजातीय कार्य विभाग मंत्री, मप्र शासन एवं श्रीमती हिमाद्रि सिंह, सांसद, शहडोल संसदीय क्षेत्र सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा भी माँ का दर्शन कर प्रदेश के समस्त निवासियों के विकास हेतु प्रार्थना की।