भाजपा का एक दिवसीय प्रवास योजना की कामकाजी बैठक पसान में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे –गयाबोध मिश्रा
भाजपा का एक दिवसीय प्रवास योजना की कामकाजी बैठक पसान में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे --गयाबोध मिश्रा

भाजपा का एक दिवसीय प्रवास योजना की कामकाजी बैठक
पसान में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे –गयाबोध मिश्रा
पसान मंडल में हुआ आयोजित
कमलेश मिश्रा
अनूपपुर। विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न जगहों में एक दिवसीय प्रवास योजना की कामकाजी बैठक की गई, इसी तारतम्य में पसान मंडल के वार्ड नम्बर 17 बूथ संख्या 156 में इस कार्यक्रम का आयोजन प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में उपस्थित जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष बिजुरी गया बोध मिश्रा के अध्यक्षता में में संपन्न हुआ, कार्यक्रम में वार्ड पार्षद दिनेश सिंह, वार्ड प्रभारी हर्षवर्धन सिंह ,बुथ अध्यक्ष बलवंत सिंह ,बिजुरी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रिंकू शर्मा के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा को मजबूती प्रदान करने के संदेश दिये गये, नगर के प्रत्येक वार्ड प्रत्येक घर पर जाकर भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा लगातार उपचुनाव के संबंध में मैदान में उतर कर लोगों को बूथ स्तर पर जाकर जानकारी प्रदान की जा रही है।गया बोध मिश्रा ने अपने सम्भोधन से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर उन्होंने कहा, भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, हमारे बूथ का छोटा सा छोटा कार्यकर्ता पार्टी के सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है।
भाजपा के हजारो कार्यकर्ता इस उप चुनाव में समर्पण के साथ बिसाहू लाल जी को जिताने एवम पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत के साथ कार्य कर रहे हैं, ऐसे कार्यकर्ताओं को मैं नमन करता हूं।
भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो न नेताओं के आधार पर चुनाव लड़ती है और न यहां नेता चुनाव जिता सकते हैं।
भाजपा को बूथ कार्यकर्ता ही चुनाव जिता सकते हैं।इस समय भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर इस उपचुनाव में बिसाहू लाल को जिताना होगा ताकि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यो भांजे भांजियों के सपनो को पूरा किया जा सके।