कलेक्टर एस एन राठौर ने किया रामवनगमन मार्ग का निरीक्षण जनकपुर - (कोरिया छ. ग.)भरतपुर के हरचोका स्तिथ सीतामढ़ी परिसर का आज कोरिया कलेक्टर ने निरीक्षण किया । क्लेक्टर ने अधिकारियों को आसपास की भूमि का चिन्हांकन करने के भी दिये निर्देश। इस स्थल को छत्तीसगढ़ सरकार ने पर्यटन स्थल के रूप मे विकसित करने का निर्णय लिया है। कलेक्टर के साथ जिला पंचायत सीईओ तुलिका प्रजापति, एसडीएम भरतपुर वीरेंद्र लकड़ा , तहसीलदार मनमोहन सिंह सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौके पर उपस्थित थे।