अनूपपुर

महिला मोर्चा अन्न समरसता कार्यक्रम संपन्न हुआ

रिपोर्टर अविरल गौतम

अनूपपुर। जिला में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर महिला मोर्चा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानीथी निवासन, मध्यप्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, प्रदेश प्रभारी श्रीमती नंदिता, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी के निर्देशानुसार महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरे के द्वारा जिला अनूपपुर भाजपा कार्यालय में अन्न समरसता का कार्यक्रम किया गया‌। जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की बहनों के साथ बैठकर सामुहिक भोजन कर और उन सभी बहनों का फुल माला से स्वागत किया ‌एव़ं केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की सभी योजनाओं से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष रश्मि खरे के साथ अनूसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी चौधरी, वरिष्ठ भाजपा कार्यालय मंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, भाजपा महामंत्री जीतेंद्र सोनी, भाजपा उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, भाजपा मंत्री दुर्गा पटेल, गुड़िया रौतेल, भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संगीता सोनी, पुष्पा पटेल, ज़िला मीडिया प्रभारी उर्मिला शर्मा ज़िला कार्यलय मंत्री ममता कोरी अनूपपुर मंडल अध्यक्ष सीता तिवारी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मीना कोरी एवं कई महिलाएं मौजुद रही।

Related Articles

Back to top button