महिला मोर्चा ने समरसता भोज के साथ किया महिलाओं का सम्मानअनूपपुर नगर मंडल में आयोजित हुआ कार्यक्रमअनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा 10 अप्रैल 2023 को अनूपपुर नगर मंडल के भाजपा कार्यालय में अनुसूचित जनजाति की महिलाओं का सम्मान करने के साथ ही समरसता भोज का आयोजन किया गया। जिसमें सभी लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 7 अप्रैल 2023 से 14 अप्रैल 2023 तक चलाया जा रहा है। सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत महिला मोर्चा के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को साल श्रीफल देकर उन्हें सम्मानित किया गया।डाॅ. भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार कर रही भाजपाइस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा समाज में भेदभाव की खाई को पाटने का कार्य कर रही है। डॉ भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी निरंतर समाज के हर वर्ग के लोगों को एक मंच पर खड़ा करने का कार्य कर रही है डॉक्टर भीमराव अंबेडकर समानता का अधिकार दिया, समाज में जो कुरूतियां हैं उन्हें दूर करने की आवश्यकता है। श्री पुरी ने कहा कि समाज में भेदभाव कि जो प्रथा है वह समाप्त होनी चाहिए और छुआ छूत की भावना को दूर करने की आवश्यकता है, हम शुद्धिकरण करने वाले को कैसे अशुद्ध मान सकते हैं हमारे जन्म लेने के तत्काल बाद समाज की जो दाई साफ सफाई का कार्य करती है वह सबसे पहले हमें पवित्र करती है तो हम उसे अपवित्र कैसे मान सकते है देश के अंदर अन्य दल के लोग समाज में जात पात की खाई खोदकर लड़ाने का कार्य किया आज हम उस खाई को भरने का कार्य कर रहे हैं हम सभी का लहू लाल है और समाज को एक करने के लिए हमें जो करना पड़ेगा वह करेंगे।अन्य दल सामाज को बांटने का कर रहे कार्यमहिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरे ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी एक हैं समाज मे जाति के नाम पर जो अन्य दल के लोग बटवारा करके लाभ उठाने का काम कर रहे हैं उनके मंसूबों पर भारतीय जनता पार्टी पानी फेर रही है समरसता भोज का आयोजन महिला मोर्चा के द्वारा इसलिए किया गया है कि हम सभी एक साथ बैठकर इस दूरी को दूर कर सकें और समाज के अंदर एक बेहतर संदेश प्रस्तुत हो सके। जात पात की राजनीति करने वाले राजनीतिक दलों की दुकानदारी चलने वाली नहीं है अनुसूचित जनजाति की महिलाओं का सम्मान करने के साथ ही उनके साथ सभी लोगों ने मिलकर समरसता भोज का आनंद लिया। समरसता भोज में हुए सम्मिलितसमरसता भोज कार्यक्रम में महिला मोर्चा की संगीता सोनी, दुर्गा पटेल, गुड़िया रौतेल, सीता तिवारी, पुष्पा पटेल, ममता कोरी, उर्मिला शर्मा, ज्योति सिंह, सविता सिंह, नूपूर चाटर्जी, विमला सिंह, रानी,महिमा चैधरी, सुषमा बैगा सुमित्रा बैगा धनवती महतो, जिला महामंत्री जितेन्द्र सोनी, जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिवसिंह, जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, कार्यायल मंत्री चंद्रिका द्विवेदी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी चौधरी, महामंत्री दुर्गा चौहथा के अलावा पार्टी के अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।