Breaking News

महिला मोर्चा ने समरसता भोज का आयोजन कर दिया एकता का संदेश

महिला मोर्चा ने समरसता भोज का आयोजन कर दिया एकता का संदेश
समाज में व्याप्त भेदभाव की खाई को भरने का कार्य कर रही भाजपा

भीटी अंबेडकर नगर । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व मे महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रिंकल सिंह रघुवंशी के द्वारा जिले के प्रत्येक मंडलों में समरसता भोज का आयोजन करने का दिशा निर्देश सभी महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्षों को दिया गया जिसके तहत भाजपा के स्थापना दिवस से 14 अप्रैल 2023 तक चलने वाले सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत समरसता भोज का आयोजन खजुरी मंडल के महमदपुर गांव में अनुसूचित बस्ती में किया गया

अतिथियों की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम

आयोजित समरसता भोज कार्यक्रम में मुख्य अतिथिबसंती सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अवध क्षेत्र, एवं विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रिंकल सिंह रघुवंशी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमन द्विवेदी, कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष खजुरी दिलीप कुमार तिवारी ने की एवं कार्यक्रम संयोजक गुलाब सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों अनुसूचित जाति की महिलाएं एवं पुरुषों के साथ समरसता भोज का आयोजन किया गया ।और सभी लोगों ने एक साथ एक पंक्ति में बैठकर भोजन का आनंद सह भोज का आनंद लिया।

भेदभाव की दूरी समाप्त कर रही भाजपा
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बसंती सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज में व्याप्त भेदभाव की खाई को भरने का कार्य कर रही है अन्य दल के लोगों ने जात पात का जो जहर समाज में घोला है उसे दूर करने का कार्य भारतीय जनता पार्टी कर रही है विरोधी दल के लोगों के द्वारा वोट बैंक की राजनीति करने के लिए जात पात को बढ़ावा दिया गया लेकिन हमारी सरकार और पार्टी के द्वारा सभी जाति के लोगों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया जा रहा है हमारी सरकार जो भी योजना लागू कर रही है वह सभी जात पात के लोगों के लिए कर रही है कोई भी भेदभाव ना तो सरकार के द्वारा किया जा रहा है और ना ही संगठन के द्वारा समरसता भोज का आयोजन भी इसी उद्देश्य किया गया है कि सभी समाज के वर्गों में यह संदेश जाना चाहिए कि हम सब एक हैं

सभी को संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता

मोर्चा की जिला अध्यक्ष रिंकल सिंह रघुवंशी ने कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि हम सबका लहू लाल है और जब इसमें अंतर नहीं है तो जात पात का में अंतर करने का अधिकार किसने दिया है भाजपा हर वर्ग के लोगों को समाज के एक मंच पर खड़ा करना चाहती है और इसी उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ रही है, समाज तभी आगे बढ़ सकेगा जब सब संगठित होकर भेदभाव की दूरी समाप्त कर कार्य करेंगे.

समरसता भोज में हुए शामिल

महिला मोर्चा द्वारा आयोजित समरसता भोज में प्रमुख रूप से मंडल महामंत्री रानेश पांडे,अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष फूलमोहम्मद, अनिल कुमार, सभा राज, दारा सिंह, चिराग, रमेश, जयप्रकाश, दिनेश, धर्मराज गुप्ता, अमित विश्वकर्मा, जियालाल, इंद्रावती, उषा देवी, मालती देवी, चंद्रावती, क्रांति देवी, मन भावती सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी तथा ग्रामीण क्षेत्र की महिला पुरुष उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button