मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री पटेल का अमरकंटक आगमन में किया गया आत्मीय स्वागत

अनूपपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सरकार प्रह्लाद पटेल का अमरकंटक आगमन पर बिसाहूलाल सिंह खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री, मप्र शासन, सुश्री मीना सिंह, आदिम जाति कल्याण एवं जनजातीय कार्य विभाग मंत्री, मप्र शासन एवं श्रीमती हिमाद्रि सिंह, सांसद, शहडोल संसदीय क्षेत्र सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा आईजीएनटीयू हेलिपैड, अमरकंटक में आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय पर्यटन मन्त्री प्रहलाद पटेल अन्य गणमान्य मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों सहित आज अमरकंटक में भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय की प्रशाद योजनान्तर्गत धार्मिक पर्यटन क्षेत्र अमरकंटक में 49.98 करोड़ लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं मिनी स्मार्ट सिटी अमरकंटक योजना के तहत 8.01 करोड़ लागत के कार्यों का लोकार्पण तथा 24.92 करोड़ लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।