अनूपपुर
कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने जमुना कॉलरी की टॉपर छात्रा को लैपटॉप देकर किया सम्मानित
रिपोर्टर राजेश सिंह

बदरा जमुना। प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने जमुना कॉलरी की रहने वाली कक्षा 12वीं गणित समूह की छात्रा तपोषी चटर्जी पिता प्रेम दुलाल चटर्जी को लैपटॉप देकर सम्मानित किया कक्षा 12वीं की छात्रा तपोषी चटर्जी जेईएम हायर सेकेंडरी स्कूल मे पढ़ाई करते हुए कक्षा 12वीं में 80 प्रतिषत हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया था जिसे 27 जनवरी 2021 को कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने अपने निवास परासी में लैपटॉप प्रदान करते हुए छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती सुमन राजू गुप्ता, सीएमओ रामसेवक हलवाई, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा ने भी छात्रा को बधाई दी।




