अनूपपुर

उदय प्रताप सिंह विधायक प्रतिनिधि हुए नियुक्त

रिपोर्टर राजेश सिंह

अनूपपुर। एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के जमुना कॉलरी के रहने वाले भाजपा नेता उदय प्रताप सिंह को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है उनकी सक्रियता और कार्यों को देखते हुए कैबिनेट मंत्री और विधायक बिसाहूलाल सिंह ने अनूपपुर विधानसभा के लिए उन्हें अपना प्रतिनिधि नियुक्त करते हुए यह जानकारी जिला प्रशासन को प्रदान की है उदय प्रताप सिंह की नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने दी।

Related Articles

Back to top button