राजनगर। जिले के अंतिम छोर पर राजनगर कोयलांचल जो काफी शांत प्रिय क्षेत्र माना जाता है किंतु वर्तमान में पुलिस की बढ़ती सुस्त कार्यप्रणाली से अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं जहां आए दिन कोई न कोई अपराधिक घटनाएं घटती जा रही हैं और थाना प्रभारी जांच कर रहा हूं कह कर सारे मामले को रफा दफा कर देते हैं। पुलिस के इसी निष्क्रियता का परिणाम है कि आज दिन में ही तीन नकाबपोश ने कट्टा दिखाकर महिला एवं पुरुष से नगदी एवं जेवरात छुड़ाकर रफूचक्कर हो गए इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद बनगवां के भालमुणी निवासी गोमती पति संजू एवं सनोज दोपहर के करीब 3:30 बजे न्यू राजनगर से सीमेंट लेकर भालमुणी जा रहे थे कि बुधवार बाजार के कुछ दूरी पर तीन नकाबपोश ने कट्टे की नोक पर इनकी मोटरसाइकिल रुकवाया और यह कहते हुए की जो कुछ भी रखे हो उसे दे दो नहीं तो गोली मार देंगे जिस पर महिला गोमती के पास रखें 2040 रुपए पायल एवं नाक का फूल तथा पुरुष सनोज के पास रखें 100 एवं मोबाइल चुराकर रफूचक्कर हो गए जिसकी सूचना पीड़ितों द्वारा रामनगर थाने में आ कर दी गई जहां समाचार लिखे जाने तक पीड़ितों की रिपोर्ट नहीं लिखी जा सकी है बताया जाता है कि इसके पूर्व भी क्षेत्र में कई अपराधिक घटनाएं जिसमें बस स्टैंड के मोबाइल दुकान में चोरी, स्टेडियम के पास रखें ट्रक की बॉडी को काटना एवं राजनगर उप क्षेत्र के स्टोर से हथियार के दम पर तकरीबन ढाई लाख का केवल चोरों द्वारा पार कर दिया गया जिसे खिलाफ स्थानीय पुलिस द्वारा आज दिनांक तक कोई भी ठोस कार्रवाई न करने से क्षेत्र में इसमें अपराधियों का बोलबाला होता जा रहा है और समय रहते उच्च अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया तो तो शांतिप्रिया यह क्षेत्र अपराधियों का गढ़ बन जाएगा। बताया जाता है कि रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इस समय ऐसा कोई भी संगठित अपराध नहीं है जो संचालित ना हो रहा हो चाहे वह कबाड़ का कारोबार हो या फिर अवैध गाजा शराब की बिक्री या फिर जुए का संचालन सब कुछ बेधड़क रूप से जारी है इसी का परिणाम है कि आज इस प्रकार की घटनाएं भी क्षेत्र में घटित होने लगी हैं वहीं क्षेत्र में चर्चा यह भी है कि कुछ दिन पूर्व कुछ अपराधियों द्वारा कट्टे के रूप में ही एक व्यक्ति से पैसे एवं मोबाइल छुड़ा लिया गया था जिसे पुलिस ने दबा दिया जो जांच का विषय है।
Related Articles
जिले के सभी पिकनिक स्पॉट में पुलिस हेल्प डेस्क लगाया जाए-अंकुर जैन
मनेन्द्रगढ़। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा पुलिस अधीक्षक एमसीबी को ज्ञापन देकर मांग की गई है कि जिले के सभी पिकनिक स्पॉट में पुलिस हेल्प डेस्क लगाया जाए। नव वर्ष के उपलक्ष में बड़ी संख्या में क्षेत्र की जनता नववर्ष की खुशियां मनाने जिले के विभिन्न पिकनिक स्पॉट में बड़ी संख्या में जाती […]
किल कोरोना अभियान को सफल बनाने हेतु महिला स्व सहायता समूहों ने उठाई जिम्मेदारी
अनूपपुर। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन,जिला पंचायत अनुपपुर द्वारा जिले में गठित स्व सहायता समूहों की महिला सदस्य सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए ग्रामो में कोरोना वैश्विक महामारी से लड़ने हेतु जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ जिले के मनरेगा श्रमिकों को फेस मास्क भी उपलब्ध करा रही हैं। ये महिला सदस्य जिले में अब […]
शोषण के विरोध में वाहन चालकों ने आमा डांड खुली खदान परियोजना में किया विरोध प्रदर्शन
अनूपपुर। एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र की खुली खदान परियोजना आमाडांड में काम करने वाले तमाम ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर द्वारा वाहन चालकों का शोषण विगत कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है जिसके खिलाफ में अपनी आवाज को बुलंद करते हुए 4 सितंबर 2021 को वाहन चालकों ने आमा डांस खुली खदान परियोजना में […]




