छत्तीसगढ़

अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी बनने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा किया गया सम्मान नवनियुक्त हसदेव मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मोहम्मद रफीक खान एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुश्री बबीता सिंह का हुआ सम्मान

मनेन्द्रगढ। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा कोरिया जिले के प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा को बनाए जाने पर उनके निज निवास लेदरी में जाकर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर एवं मिष्ठान खिलाकर बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी। अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अंकुर जैन ने अपने वक्तव्य में कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा जिले की नवीन कार्यकारिणी गठन हो गया है, जल्द ही सभी मंडल की कार्यकारिणी गठन की जाएगी। जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा को अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी बनाए जाने से सभी कार्यकर्ताओं में खुशी है। उनके मार्गदर्शन में एवं उनके अनुभव से हम सभी को नई ऊर्जा मिली है, आगे भी जन हितैषी मुद्दों को अल्पसंख्यक मोर्चा प्रमुखता से उठाएगा एवं क्षेत्र की जनता को एवं अल्पसंख्यकों को लाभान्वित करने के लिए प्रयासरत रहेगा। नवनियुक्त प्रभारी वीरेंद्र राणा ने अपने उद्बोधन में कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के बीच में एक भ्रम का माहौल विपक्षी राजनीतिक दलों के द्वारा बनाया गया था जो पिछले 6 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में वह मिथ्या साबित हुआ है हम सभी का दायित्व है कि हमारे अल्पसंख्यक भाइयों एवं बहनों को केंद्र के द्वारा चलाई जा रही स्कीम का लाभ मिले। अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर कार्य करना होगा। निश्चित तौर पर जनता का प्यार हमें मिल रहा है आने वाले समय में तीनों विधानसभा सीट में भाजपा के विधायक जीत के आएंगे जिसमें प्रमुख भूमिका अल्पसंख्यक मोर्चे को निभाना है। हसदेव मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को सभी मोर्चा के पदाधिकारियों को मिलकर कार्य करना होगा और जितना हो सके जनता की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करना होगा जनता का विश्वास भाजपा के साथ है ढाई सालों में जनता वर्तमान सरकार से त्रस्त हो चुकी है जनता स्वयं चुनाव का इंतजार कर रही है कि जल्द से जल्द चुनाव आए और यह सरकार को उखाड़ फेंकें। इस दौरान हसदेव मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अंकुर जैन, महामंत्री सौरभ गुप्ता, मनीष सिंह, अजय, अमजद खान, अनीस अहमद, विमल जैन, राकेश मंडल, मृत्युंजय मुखर्जी, कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, शाहरुख अशर्फी, महेश चंद्राकर, जिला कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा आशीष मजूमदार, इकबाल सिंह, आनंद ताम्रकार, मनोज सोनकर, दीपक सोनी, कीर्ति राणा, बोरनाली मुखर्जी, अंजू उरमलिया, जान अशरफी, फारुख खान, अमजद खान आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button