अनूपपुर

संगठन मंत्री की उपस्थिति में नगरीय निकाय चुनाव के सम्बंध में एवम पार्टी की कामकाजी बैठक हुई सम्पन्न

रिपोर्टर राजेश सिंह

कोतमा। भारतीय जनता पार्टी कोतमा में कोतमा एवं पसान मंडलो की बैठक हुई जिसमे संगठन मंत्री श्याम महाजन जिलाध्यक्ष, बृजेश गौतम, पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल, पार्टी के वरिष्ठ नेता रामदास पूरी, पूर्व नपा अध्यक्ष पसान पार्टी के वरिष्ठ नेता रामअवध सिंह, कोतमा नपा अध्यक्ष मोहिनी वर्मा, कोतमा नपा उपाध्यक्ष प्रभात मिश्रा, एवं मंडलो के अध्यक्ष व मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता के समक्ष भारत माता एवं पंडित दीनदयाल की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर बैठक प्रारम्भ हुई। बैठक के प्रारम्भ में कोतमा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील उपाध्याय ने आये हुए समस्त अतिथियों एवं वरिष्ठ नेताओं का अभिनंदन किया। कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए कोतमा महामंत्री देवशरण सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम को उद्धरण के लिए आग्रह किया। श्री गौतम ने कहा यह बैठक पार्टी की कामकाजी बैठक है आप सभी आगामी नगरीय निकाय चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी व जिस पर श्री गौतम ने विस्तार से बताया। आगे कामकाजी बैठक में कोतमा के पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल अपना व्यक्त दिया जिसमे उन्होंने पार्टी के आजीवन शहयोग निधि व राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में आत्म समर्पण के विषय पर चर्चा की। जिसके बाद भाजपा के संगठन मंत्री महाजन ने सभी कार्यकर्ताओं का परिचय लेते हुए पार्टी के कार्य के विषयों पर चर्चा की जिसमे समस्त मंडल अध्यक्ष को उनके कार्यो की समीक्षा करते हुए राम मंदिर विषय पर चर्चा की व भाजपा संगठन के आधार शिला व पार्टी को संजोय रखने एवम समस्त चुनावी कार्यो के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई।

Related Articles

Back to top button