अनूपपुर। सी.एम. हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का 8 मार्च 2021 तक निराकरण ना करने की दशा में विभिन्न विभागों के अधिकारियों का दो माह का वेतन रुकेगा। अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। विदित हो कि कलेक्टर श्री चन्द्रमोहन ठाकुर ने सोमवार को ली गई समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें लंबित रखने वाले अधिकारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया था। इन अधिकारियों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनूपपुर/कोतमा/जैतहरी/पुष्पराजगढ़, तहसीलदार अनूपपुर/कोतमा/जैतहरी/पुष्पराजगढ़, उपायुक्त सहकारिता अनूपपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अनूपपुर/कोतमा/जैतहरी/पुष्पराजगढ़ तथा वन विभाग के एल 1 एवं एल 2 अधिकारी, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण अधिकारी, जिला आपूर्ति अधिकारी शामिल हैं।
Related Articles
मुख्यमंत्री ने लिया फैसला: अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह होगें मंत्रिमंडल में शामिल
अनूपपुर। अनूपपुर एवं मध्यप्रदेश के विकास और जनता की समस्याओं का तत्काल निराकरण के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह को मंत्रीमंडल में शामिल करेंगे। नोबल कोरोना वायरस जैसे महामारी के चपेट में आने से पूरे विश्व को बड़ी दुःख का सामना करना पड़ रहा है। वही मध्यप्रदेश में भी कोरोना संक्रमण […]
गैर अधिमान्य पत्रकारों, कैमरामैन को कोविड योद्धा की मिले मान्यता-हिमाद्री सिंह
रिपोर्टर समर बहादुर सिंह राजनगर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश के अधिमान्य पत्रकारों को कोविड-19 योद्धा का दर्जा देने के बाद अब सम्पूर्ण प्रदेश से जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले गैर अधिमान्य पत्रकारों, कैमरामैन को कोविड 19 योजना का लाभ दिये जाने की मांग उठने लगी है। लोगों ने पत्रकारों को अधिमान्य/गैर अधिमान्य […]
लक्ष्मण राव को राष्ट्रीय रेलवे इंटक का सदस्य बनाया गया
अनूपपुर। जिले मुख्यालय के लोकप्रिय रेलवे मजदूर इंटक नेता लक्ष्मण राव को राष्ट्रीय रेलवे मजदूर संगठन एन एफ आई आर नई दिल्ली के राष्ट्रीय सदस्य में नियुक्त किया गया। 21 फरवरी को भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया यह नियुक्ति एन एफ आई आर के राष्ट्रीय महामंत्री डाॅ. एम राघवैया की […]




