अनूपपुर

जनजातीय विश्वविद्यालयए अमरकंटक में मनमानी जोरों पर

अनूपपुर। इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक, मध्यप्रदेश विश्व विद्यालय में व्‍याप्त भ्रष्‍टाचार की वजह से अकसर चर्चा में रहा है। कभी वित्तीय अनियमितता के आरोप, तो कभी मनमानी के आरोप, तो कभी नियुक्तियों में गड़बड़ी के आरोप समय समय पर विश्वद्यालय की गरिमा को धूमिल करते रहे हैं। विश्वविद्यालय में कुलपति के ओएसडी के पद पर पदस्थ केंद्रीय सेवानिवृत्त शिवदत्त त्रिपाठी संविदा कर्मी के रूप में पिछले कई वर्षों से विश्वविद्यालय में सेवारत है। भारत सरकार के नियमानुसार 65 वर्ष की आयु के बाद केंद्र सरकार से सेवानिवृत्त ब्यक्ति की सेवा संविदाकर्मी के रूप में जारी नहीं रह सकती है परन्तु प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वजातीय होने के कारण विश्वविद्यालय के कुलपति, शिवदत्त त्रिपाठी को 65 वर्ष पूरा होने के बाद भी सेवा मुक्त नहीं होने दे रहे हैं। कुलपति के इशारे पर विश्वविद्यालय प्रशासन शिवदत्त त्रिपाठी (कुलपति के ओएस डी) को अनुचित रूप से लगभग एक लाख रुपये प्रतिमाह का अर्थिक लाभ पहुंचा रहा है जो कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालयए नई दिल्ली के आदेश 3-25/2020-ई।।।ए दिनांक. 09/12/2020 के विरुद्ध है। इतना ही नही शिवदत्त त्रिपाठी के ऊपर विश्वविद्यालय में दस्तावेजो की हेराफेरी, नियमविरुद्ध गतिविधियों तथा भ्रष्टाचार में संलग्न रहने के भी आरोप इनके ऊपर समय समय पर लगते रंहें हैं।

Related Articles

Back to top button