राजनगर। 11 मार्च को राजनगर, रामनगर, रविनगर सहित आसपास के शिवालयों में भक्तों की भीड़ इकट्ठा होकर भगवान शिव के ऊपर जलाभिषेक करेगी जिसके लिए समितियों द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जहां विगत 36 वर्षों की बात इस वर्ष भी नवगठित नगर परिषद डोला के रामनगर स्थित प्राकृतिक जलधारा तुर्राधाम स्थित शिव मंदिर प्रांगण में 24 घंटे का अखंड मानस एवं भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा जहां 11 मार्च को 9 से अखंड मानस का आयोजन किया जाएगा जो 12 मार्च को 10 बजे समाप्त होगा वही 11 मार्च को शिवजी की बारात न्यू डोला से दोपहर 3 बजे से निकाली जाएगी जो न्यू डोला शिव मंदिर से प्रारंभ होकर तुर्राधाम के लिए प्रस्थान करेगी वही 12 मार्च को पूर्णाहुति के पश्चात विशाल भंडारे एवं मेला तथा देवी गीत का आयोजन समिति द्वारा किया गया है जहां बतौर मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक क्षेत्र यूपी कंजर कर उपस्थित रहेंगे। वही रामनगर थाना परिसर में भी 10 मार्च को से अखंड मानस का आयोजन किया जा रहा है जो 11 मार्च को पूर्णाहुति के पश्चात संपन्न होगा जहां भी भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा बाजार स्थित शिव मंदिर, मधुबन क्लब स्थित शिव मंदिर रविनगर स्थित शिव मंदिर, न्यू राजनगर, शांतिनगर, सुभाषनगर, सेक्टर सी स्थित शिवालयों में भक्तों की भीड़ भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए इकट्ठा होगी।
Related Articles
पीएम आवास के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने कलेक्टर के निर्देश पर जिले के चार नगरीय क्षेत्रों में भूमि का सर्वे हुआ प्रारंभ
अनूपपुर। जिले के कोयलांचल बाहुल्य नगरीय निकाय डोला, डूमर कछार, बनगंवा (राजनगर) बरगवां (अमलाई )के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के 2908 पात्र हितग्राही जो वर्तमान में एसईसीएल की अधिग्रहित भूमि पर कच्चे मकान बनाकर निवासरत है जिन्हें हितलाभ से लाभान्वित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ट ने संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंजलि द्विवेदी खनिज […]
अतिक्रमण के लिए काट डाले साल के वृक्ष
अनूपपुर। पवित्र नगरी अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 6 में साल (सरई) का वृक्ष जिसकी मोटाई लगभग 130 सेंटीमीटर है उसे किसी ने अतिक्रमण करने के उद्देश्य से साल के भारी भरकम पेंड़ को काट डाला गया। उसके चार बड़े-बड़े टुकड़े के लट्ठा मौके पर पडे है। साल के वृक्ष को जमीन अतिक्रमण के इरादे से […]
राजेन्द्रग्राम जिला एवं सत्र न्यायालय परिषर मे मानव अधिकार दिवस संपन्न
अनूपपुर। राजेन्द्रग्राम जिला एवं सत्र न्यायालय परिषर मे गुरुवार के दिन 12 बजे मानव अधिकार संरक्षण दिवस का आयोजन कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुये किया गया। उक्त कार्यक्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश अविनाश शर्मा के द्वारा मानव अधिकार के संबध मे संविधान मे दिए गए मौलिक अधिकार की जानकारी विधिवत रुप से दी […]




