राजनगर। नवगठित नगर परिषद के वार्ड नंबर 7 के मध्य में ही गंगाराम के द्वारा मुर्गी पोल्ट्री फार्म खोला गया है जिसको बंद करने के लिए मोहल्ले वासियों के साथ-साथ प्रशासन द्वारा कई बार समझाइश दी गई किंतु गंगाराम द्वारा मुर्गी फार्म को बंद नहीं किया गया जिससे त्रस्त होकर मोहल्ले वासियों ने खाद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मध्यप्रदेश शासन बिसाहूलाल से शिकायत कर मुर्गी पालन केंद्र को हटाने की मांग की है। मोहल्ले वासियों ने शिकायत में लिखा है कि वार्ड नंबर 7 मस्जिद के पास मोहल्ला के बीच गंगाराम द्वारा अवैध रूप से पोल्ट्री फार्म का संचालन किया जा रहा है जिसे बंद करने के लिए कई बार मोहल्ले वासी के साथ-साथ प्रशासन द्वारा भी कहा गया किंतु गंगाराम द्वारा पोल्ट्री फार्म को बंद नहीं किया जा रहा है मोहल्ले में कुमारी सुजीता का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है साथ ही हरप्रसाद यादव का किडनी खराब है जहां पोल्ट्री फार्म के संचालन से 24 घंटे बदबू आती है जिससे इंफेक्शन फैलने का डर बना रहता है तो वही फैल रही दुर्गंध से लोगों का जीना द्वार हो गया है जिस को हटाने के लिए कहे जाने पर उसके द्वारा या कहा जाता है कि आप लोग एवं प्रशासन मेरा कुछ भी नहीं कर सकता और प्रशासन के मना करने के पश्चात भी तकरीबन 4000 मुर्गी के बच्चे को पुनः फॉर्म डाल दिया गया है जिससे मोहल्ले वासियों का रहना दो बार हो गया है जिसे तत्काल बंद कराया जाए जिससे होने वाली बीमारी एवं प्रदूषण से मोहल्ले वासियों को मुक्ति मिल सके।
Related Articles
“जनजतीय विश्वविद्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर साप्ताहिक कार्यक्रमों का हर्षोल्लास के साथ समापन”
अनूपपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकटंक के माननीय कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक एक सप्ताह के उत्सव के रूप में राष्टीय एकता दिवस (रन फॉर यूनिटी दिवस) मनाया गया। रन फॉर यूनिटी दिवस के कार्यक्रम प्रशासनिक भवन […]
प्लाग रन के माध्यम से स्वच्छता के लिए नागरिकों को किया गया जागरूक
कोतमा/अनूपपुर। मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग एवं संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल के निर्देश पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की तैयारियों के मद्देनजर दौड़े का मध्य प्रदेश जीतेगा मध्य प्रदेश के तर्ज पर बृहद प्लाग रन का आयोजन कर नागरिकों को स्वच्छता का संदेश देने एवं […]
एटक यूनियन के अध्यक्ष और महामंत्री ने बांटे मास्क
एटक यूनियन के अध्यक्ष और महामंत्री ने बांटे मास्क राजेश सिंह अनूपपुरl एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के एटक यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजकुमार शर्मा और क्षेत्रीय महामंत्री ऋषि तिवारी ने कोयला खदानों में काम करने वाले श्रमवीरों की सुरक्षा की दृष्टि से मास्क बांटकर उन्हें कोरोना से बचाव के लिए समझाइश दी ।क्षेत्रीय अध्यक्ष राजकुमार […]




