अनूपपुर। कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर ने जिले में कुपोषण को मिटाने के लिए जिले के अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व को पत्र लिखकर महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समन्वय करते हुए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों को लिखे पत्र में कहा है कि कुपोषण एक चक्रीय प्रक्रिया है। अतः हमें सर्वप्रथम गर्भवती माता की उचित देखभाल करने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों से कहा है कि आप महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अमले से उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं का चिन्हांकन एवं उनका प्रबंधन सुनिश्चित करें। अनुविभाग स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी पीएचई, आरईएस, कृषि, उद्यान, परियोजना अधिकारी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, बीआरसीसी, पर्यवेक्षक मबावि, पर्यवेक्षक स्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों की बैठक आयोजित कर अनुविभाग स्तर पर कुपोषण को दूर करने की रणनीति बनाकर कार्य करना तथा पाक्षिक/मासिक समीक्षा करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने प्रत्येक भ्रमण में आवश्यक रूप से आंगनबाड़ी केन्द्रों का मार्गदर्शी सुझावात्मक निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों में एसएएम एवं एमएएम बच्चे हैं, उन केन्द्रों का भ्रमण अनिवार्य रूप से करें।
Related Articles
भाजपा के खिलाफ नहीं हुई एफआईआर दर्ज, कांग्रेस कार्यकर्ताओं बैठे धरने पर
राजनगर कॉलरी। 28 जून को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का भगत सिंह चैक राजनगर पर पुतला दहन किया गया था जिसे लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा 18 जुलाई को थाना रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला पंजीबद्ध करने का ज्ञापन दिया था जहां मौखिक तौर पर कहा गया था […]
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संपन्न
राजनगर। जिले के राजनगर शहीद भगत सिंह चौक पर स्थित एटक कार्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन की बनगवां केंद्र की बैठक कामरेड लीला बांधव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन मध्य प्रदेश की महासचिव कामरेड विभा पांडे अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2018 में […]
कलेक्टर ने सप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों-कर्मचारियों को दिये निर्देश
प्रवासी श्रमिकों को स्किल आधारित रोजगार मुहैया कराने हेतु निर्माण विभाग एवं अन्य अधिकारी करें तत्परता से प्रयास अनूपपुर। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु रोजगार सेतु पोर्टल पर श्रमिकों की स्किल मैपिंग का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश सम्बंधित सीएमओ नगरपालिका एवं सीईओ जनपद पंचायत को दिए […]




