अनूपपुर। सहायक आयुक्त अदिवासी विकास अनूपपुर ने जिले के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति वर्ग के ऐसे छात्र-छात्राएं जिनके द्वारा वर्ष 2018-19 एवं 2019-20 में पोर्टल के माध्यम से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति या आवास सहायता का आवेदन कर दिए जाने के बावजूद बैंक खाता एक्टिव ना होने के कारण इसके स्वीकृत होने में विलंब हो रहा है, से कहा है कि बैंक से संपर्क कर बैंक खाता एक्टिव करा लें, ताकि पोर्टल पर भुगतान हेतु लंबित आवेदनों को स्वीकृत किया जा सके। सहायक आयुक्त ने बताया कि वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशानुसार 31 मार्च 2021 तक सभी लंबित आवेदनों को स्वीकृत करना आवश्यक है। इसलिए संबंधित संस्था प्रमुखों का दायित्व है कि वे प्राथमिकता के साथ विद्यार्थियों द्वारा भरे गए आवेदनों को सत्यापित करना सुनिश्चित करें। विलंब की स्थिति में संपूर्ण रूप से संस्था प्रमुख जवाबदार होंगे।
Related Articles
हिंदुओ के निर्मम हत्या के विरोध में बजरंग दल ने किया पुतला दहन
राजनगर। जम्मू काश्मीर में हुए हिंदुओ के निर्मम हत्या के विरोध में बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के द्वारा संयुक्त रुप से भगत सिंह चौक राजनगर में बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख टुंना नायक की अगुवाई में भगत सिंह चौक में आतंकियों का पुतला दहन किया गया और भारत माता की जय, जय […]
भ्रष्टाचार के नाव पर सवार हुआ अमरकंटक का वन विभाग
राजेश सिंह माॅं नर्मदा महोत्सव कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयारी में लगा हुआ है जिससे की इस जिले का मान-सम्मान बरकरार रहे है। माॅ नर्मदा महोत्सव को लेकर हर व्यक्ति यहीं चाह रहा है कि होने वाला कार्यक्रम ऐतिहासिक हो और आने वाले पर्यटक भी इस ऐतिहासिक पल को हमेशा याद रखे। […]
मनाया गया वार्षिक उत्सव एवं मां वीणा वादिनी की पूजा
रामनगर। ग्राम पंचायत रेऊंदा अंतर्गत रविवार को शासकीय माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय झिरिया टोला के छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय प्रांगण में मां वीणा वादिनी की पूजा अर्चना की गई। बच्चों के द्वारा संस्कृति कार्यक्रम कराया गया इस पूजा अर्चना में शाला प्रबंधन समिति बाल कैबिनेट के सदस्यों एवं अभिभावक पलकों के सहयोग से इस कार्यक्रम […]



