अनूपपुर। कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं उप आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन आगामी आदेश तक के लिए तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। कलेक्टर के आदेश के मुताबिक आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों एवं अन्य हितग्राहियों की उपस्थिति पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। पूर्व व्यवस्था अनुसार 6 माह से 03 वर्ष के बच्चे, गर्भवती एवं धात्री माताएं व 11 से 14 वर्ष शाला त्यागी किशोरी बालिकाओं को टीएचआर एवं 03 से 06 वर्ष के बच्चों को स्वसहायता समूहों के माध्यम से प्रदाय किए जाने वाले आरटीई का वितरण साप्ताहिक रूप से प्रत्येक सोमवार अथवा मंगलवार को बच्चों के अभिभावकों को क्रमशः केन्द्र पर बुलाकर किया जावेगा। केन्द्र पर उपस्थित नहीं होने वाले हितग्राहियों को अनिवार्यतः आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका द्वारा संबंधित के घर पर वितरण किया जायेगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत प्रतिमाह की 05 तारीख तक टीएचआर एवं आरटीई के वितरण का सत्यापन (थर्ड पार्टी मूल्यांकन) करेंगें। पंचायतों से पंचायत पदाधिकारीध्ग्राम में उपस्थित अन्य शासकीय सेवकायामवासी के हस्ताक्षरयुक्त पंचनामा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्राप्त कर पर्यवेक्षक को उपलब्ध करायेगे। आंगनवाड़ी केन्द्रों की सभी महत्वपूर्ण सेवाए पूर्ववत संचालित रहेगी, यथा टीकाकरण, मंगलंदिवस (कोविड-19 प्रोटोकाल के अनुसार) ग्रोथ मॉनिटरिंग, गृह भेट, गर्भवती महिला/हाई रिस्क गर्भवती महिला आदि हेतु सेवाएं जारी रहेंगी। टीकाकरण दिवस पर आंगनवाड़ी केन्द्र पर केवल टीकाकरण हेतु चिन्हित हितग्राहियों को ही बुलाया जाएगा। संबंधित परियोजना अधिकारी एवं सेक्टर पर्यवेक्षक नियमित रूप से केन्द्रो का सतत निरीक्षण कर पोषण आहार वितरण व्यवस्था एवं अन्य कार्यों की समीक्षा करेगे। साथ ही पूरक पोषण आहार के लाभांवित हितग्राहियों की जानकारी एवं थर्ड पार्टी मूल्यांकन पंचनामा प्रतिवेदन परियोजना स्तर पर संधारित करते हुए संकलित जानकारी जिला स्तर पर प्रतिमाह की 10 तारीख तक भेजेगें। इस दौरान भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय एवं राज्य सरकार दवारा कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु समय-समय पर जारी गाईड लाईन का पालन अनिवार्यतः किया जाएगा। मास्क का उपयोग, नियमित हाथ धुलाई, सोसल डिस्टेंसिंग आदि का पालन सुनिश्चित किया जायेगा।
Related Articles
सेवा कार्य में लगे जन अभियान परिषद के कोरोना वालेंटियर
अनूपपुर। जिले के जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत मेंडियारास हायर सेकेण्डरी स्कूल वैक्सीनेशन सेंटर में जन अभियान परिषद के सक्रिय कोरोना वालेंटियर्स द्वारा सेवा के साथ संवेदना का परिचय देते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए अभियान चला रहे हैं, इतना ही नही वालेंटियर्स द्वारा वृद्ध, असहाय तथा दिव्यांगों को वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को केंद्रो […]
शासकीय तुलसी महाविद्यालय के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त हुए राघवेन्द्र
विधायक बिसाहूलाल सिंह का जताया आभार अनूपपुर। मध्यप्रदेश शासन के पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं विधायक बिसाहूलाल सिंह की अनुशंसा पर राघवेंद्र पटेल को शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर की समिति में कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री पटेल की नियुक्ति पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। जय प्रकाश अग्रवाल जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, सिद्धार्थ सिंह […]
पीपीई किट पहनकर झोलाछाप डॉक्टर लोगों की जान से कर रहे खिलवाड़-प्रशासन बना अंजान
भालूमाड़ा। पूरे देश भर में कोरोना महामारी का दौर चल रहा है ऐसे में ईश्वर को मानने वाले लोग आज डॉक्टर को ईश्वर का दूसरा रूप मानने लगे हैं लेकिन डॉक्टर के इस सेवा में जगह जगह फर्जी झोलाछाप डॉक्टरों ने तो अति कर दिया है लेकिन इन पर ना कोई रोक है ना कोई […]




