अनूपपुर। राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान हैदराबाद द्वारा 45 दिवसीय निःशुल्क रहवासीय एग्री क्लीनिक एण्ड एग्रीबिजनेस सेन्टर हेतु व्यवसायिक प्रशिक्षण भोपाल में आयोजित किया जायेगा। प्रशिक्षण हेतु हितग्राहियों का चयन भोपाल में 15 अपै्रल 2021 को साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। प्रशिक्षण के पश्चात आवेदकों को खाद्य प्रसंस्करण ,दुग्ध उत्पादन ,एग्री क्लीनिक,कस्टम हायरिंग ,पाॅली हाउस, पशुपालन , पोल्ट्री सहित 32 चिन्हित गतिविधियों हेतु अधिकतम 20 लाख रूपये ऋण एवं नियमानुसार 36 से 44 प्रतिशत तक अनुदान की पात्रता रहेगी। आवेदन हेतु न्यूनतम पात्रता कृषि विषय में 55 प्रतिशत अंको से हायर सेकन्डरी है, बी.एस.सी (वनस्पति विज्ञान/प्राणिविज्ञान /रसायन विज्ञान) भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदक मैनेज हैदराबाद की वेबसाईट में सीधे आवेदन कर सकते हैं अथवा मोबाईल नंबर 9893663843 से अनुमति प्राप्त कर साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। आवेदकों को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा समय-समय पर जारी कोरोना प्रोटोकाल एवं दिशानिर्देशों का पालन करना होगा तथा अनुमति पश्चात ही साक्षात्कार में सम्मिलित किया जायेगा। विस्तृत जानकारी हेतु नोडल अधिकारी, उद्यमिता विकास केन्द्र मध्यप्रदेश (सेडमैप) 16-ए अरेरा हिल्स भोपाल से कार्यालयीन समय प्रातः 10:30 से शाम 5:30 तक संपर्क किया जा सकता है।
Related Articles
वन परिक्षेत्राधिकारी कोतमा एवं 11 सचिवों को एस.सी.एन. जारी
अनूपपुर। अपर कलेक्टर बी.डी. सिंह ने मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 की धारा 5(1)(2) के अंतर्गत अधिसूचित सेवाओं का निराकरण समय-सीमा में नहीं करने पर वन परिक्षेत्राधिकारी परिक्षेत्र कोतमा तथा ग्राम पंचायत ठोंड़ीपानी, ग्राम पंचायत बरगवां, ग्राम पंचायत मौहरी, ग्राम पंचायत गोड़ारू, ग्राम पंचायत करनपठार, ग्राम पंचायत पपरौड़ी, ग्राम पंचायत सिघौरा, […]
वरिष्ठ नेता एवं प्रवास संवाद बैठक हुई संपन्न,पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने नेताओं से किया संवाद
अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के द्वारा तय किए गए वरिष्ठ नेता एवं संवाद कार्यक्रम के तहत 12 अप्रैल 2023 को अनूपपुर जिला मुख्यालय स्थित स्मार्ट सिटी में भाजपा की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे जिले के वरिष्ठ नेताओं को अपेक्षित किया गया था बैठक में अपेक्षित जिले के सभी नेताओं से […]
कलेक्टर एस एन राठौर ने किया रामवनगमन मार्ग का निरीक्षण
कलेक्टर एस एन राठौर ने किया रामवनगमन मार्ग का निरीक्षण जनकपुर – (कोरिया छ. ग.)भरतपुर के हरचोका स्तिथ सीतामढ़ी परिसर का आज कोरिया कलेक्टर ने निरीक्षण किया । क्लेक्टर ने अधिकारियों को आसपास की भूमि का चिन्हांकन करने के भी दिये निर्देश। इस स्थल को छत्तीसगढ़ सरकार ने पर्यटन स्थल के रूप मे विकसित करने […]




