राजनगर। प्रदेश के साथ-साथ जिले में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए अनूपपुर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर द्वारा पहले दो दिवसीय लॉक डाउन की घोषणा की गई थी जिसे बढ़ाकर अब 19 अप्रैल को सुबह 6 बजे तक कर दी गई है। वही कलेक्टर के आदेश को लेकर क्षेत्र के व्यापारियों में मतभेद भी बना हुआ है। जहां कलेक्टर द्वारा 11 अप्रैल को जारी आदेश मैं प्रतिबंध से मुक्त होने वाले प्रतिष्ठानों के संबंध में आदेश के क्रमांक नंबर 3 में स्पष्ट रूप से अन्य संस्थाओं के साथ-साथ राशन दुकान के साथ-साथ सब्जी, अंडा एवं मांस की दुकान को भी प्रतिबंध से मुक्त रखा है किंतु स्थानीय स्तर पर इन सब प्रतिष्ठानों को भी बंद में शामिल कर दिया गया है जिसे लेकर व्यापारी के मन में मतभेद है तो लोग दैनिक वस्तुओं के लिए परेशान दिखाई दे रहे हैं वही सब्जी के संबंध में भी कोई स्पष्ट आदेश नजर नहीं आता की सब्जी किसी विशेष स्थान पर बिक्री करना है या घर-घर घूम कर और 2 दिन के कर्फ्यू में यह समस्त प्रतिष्ठान बंद रहे जिससे लेकर क्षेत्र के वासियों एवं व्यापारियों ने जिला प्रशासन से अपेक्षा की है कि इस संबंध में स्पष्ट गाइडलाइन जारी करें जिसे लोगों की समस्याओं को दूर किया जा सके। वहीं इसी बीच कुछ विद्यालयों ने बच्चों के ऑनलाइन क्लास के आदेश भी जारी कर दिए हैं अब सवाल यह उठता है कि जब पूरे जिले में लॉक डाउन है तो बच्चे पुस्तक कहां से लेंगे और पुस्तक नहीं लेगें तो वह पढ़ाई कैसे करेंगे जिसे लेकर भी अभिभावक एवं बच्चों के मन में काफी कशमकश दिखाई पड़ रहा है इसे लेकर अभिभावकों द्वारा जिला कलेक्टर अनूपपुर से अपेक्षा की गई है कि ऐसे विद्यालयों के ऊपर भी गाइडलाइन जारी करें। इस संबंध में अनूपपुर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि किराना दुकाने खुली रहेंगी।
Related Articles
होम क्वॉरंटीन का किया उल्लंघन तो लगेगा 2000 का जुर्माना
होम क्वॉरंटीन का किया उल्लंघन तो लगेगा 2000 का जुर्माना उल्लंघनकर्ताओं को संस्थागत सेंटर में भेजने के कलेक्टर ने दिए निर्देश *सामाजिक सुरक्षा में किसी भी लापरवाही को नही किया जाएगा बर्दाश्त – कलेक्टर* अनूपपुर: lकलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने होम क्वॉरंटीन किए हुए व्यक्तियों द्वारा दिए गए निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर सख़्त कार्यवाही […]
अनूपपुर में बनेगा कस्टम हायरिंग सेन्टर बिसाहूलाल सिंह ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र
अनूपपुर। नई नई तकनीक का उपयोग मौजूदा समय में देश के किसान कर रहे हैं जिससे खेती का धंधा करने में उन्हें आसानी हो सके कृषि यंत्रों के माध्यम से किसानों की ताकत कई गुना बढ़ जाती है और खेती करने में लागत भी कम होती है अनूपपुर जिले के किसान नई तकनीक का फायदा […]
छात्र-छात्राओं को दी गई वन्यप्राणी सुरक्षा की दी जानकारी
उत्कृष्ट विद्यालय में प्रतियोगिता का हुआ आयोजन अनूपपुर। वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत शनिवार के दिन उत्कृष्ट विद्यालय अनूपपुर में छात्र-छात्राओं के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वन मंडल अधिकारी एम.एस.भगदिया तथा वन्य प्रेमी संजय पयासी विद्यालय के अध्यापक यू.पी. सिंह रेंजर ए.के. निगम, रेंजर संगीता उपस्थित रहे। विद्यालय के छात्र-छात्राओं […]




