अनूपपुर। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस कि नेता श्रीमती सुजाता मंडल खान द्वारा पश्चिम बंगाल के अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों पर अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम और मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा के नेतृत्व में अनूपपुर कलेक्टर को राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने अपने ज्ञापन के माध्यम से कहा पश्चिम बंगाल के अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों को भिखारी कहकर अपमानित करने वाला तृणमूल कांग्रेस की नेता का बयान घोर आपत्तिजनक एवं निंदनीय है यह बयान सभी अनुसूचित जाति के लोगों को इरादतन अपमानित करने वाला है भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि हमारे देश के संविधान में देश के सभी नागरिकों के लिए सामाजिक एवं आर्थिक न्याय अवसरों में समानता और व्यक्ति की गरिमा व सम्मान की रक्षा की भावना अंतर्निहित है संविधान के अनुच्छेद 46 के अनुसार राज्य समाज के कमजोर वर्ग में शैक्षणिक और आर्थिक हितों विशेषता अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों का विशेष ध्यान रखेगा और उनके सामाजिक अन्याय एवं सभी प्रकार के शोषण से संरक्षित रखेगा हमारा संविधान या संरक्षण देता है कि किसी को अपमानित नहीं किया जा सके लेकिन तृणमूल कांग्रेस की नेता द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को भिखारी कहा जाना आईपीसी के कई प्रावधानों का उल्लंघन है ज्ञापन के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी ने कार्यवाही की मांग की है उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।
Related Articles
ग्राम पंचायतो में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही पुलिया और सड़क
राजेश सिंह अनूपपुर । जनपद पंचायत अनूपपुर की ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यो की यदि सूक्ष्म जांच कराई जाये, तो निर्माण कार्यो की सारी हकीकत खुलकर सामने आ सकती है। ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव आखिर पुलिस और सड़क निर्माण कार्य ही क्यों मानते है उसके पीछे यह बात निकलकर आती है कि […]
बिलो रेट पर टेंडर, घटिया निर्माण को शह
बिलो रेट पर टेंडर, घटिया निर्माण को शह कमलेश मिश्रा 9644620219 अनूपपुर । अनूपपुर जिले की नगर पालिकयो के अधिकांश काम अनुमान से कम लागत पर पूरे हो रहे हैं। आश्चर्य है गुणवत्ता के साथ यह समझौता नियमानुसार चल रहा है। जिम्मेदार भी यही मान रहे हैं कि यही सिस्टम है। लेकिन बिलो रेट पर […]
एटीएम में घुसकर चोरी का प्रयत्न करने वाले आरोपी को दो वर्ष का सश्रम कारावास
अनूपपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनूपपुर के न्यायालय के द्वारा अपने प्र. क्र. 609/17 में पारित आदेश के द्वारा धारा 454,380/511 भा.द.वि के अंतर्गत आरोपी श्रीयंत तिवारी उम्र 27 वर्ष पिता राजकमल तिवारी निवासी बचरवार थाना पेण्ड्रा जिला बिलासपुर छ.ग. को 02 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 50 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया […]




