राजनगर। कोरोना जो एक राष्ट्रीय आपदा का रूप लेते जा रहा है वहीं कुछ लोग आपदा को अवसर के रूप में बदल रहे हैं बताया जाता है कि जिले में जैसे ही लॉक डाउन की घोषणा हुई है क्षेत्र के कुछ व्यापारियों ने राशन सामानों की कीमतें बढ़ा दी है जिसे लोगों के ऊपर दोहरी मार पड़ रही है बताया जाता है कि दुकानदारों ने तेल चावल सहित अन्य सामानों में तकरीबन 20 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है वही क्षेत्र में बिकने वाला गुटखा एवं सिगरेट की कालाबाजारी भी हो रही है जहां 10 का बिकने वाला गुटखा सिगरेट 20 में बिक रहा है जिसको देखते हुए क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि प्रशासन द्वारा ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाए जो आपदा को अवसर के रूप में बदल कर सामानों को अधिक दर में बेच रहे हैं उनके ऊपर कारवाई की जाए जिससे लोगों को राहत मिल सके लोगों का कहना है जब शासन द्वारा माल वाहनों को रोका नहीं गया है और ना ही उक्त सामानों की उत्पादन ही कम हुआ है तो सामानों के दर में वृद्धि क्यों की जा रही है जिसे प्रशासन को पहल करना चाहिए।
Related Articles
रामनारायण मिश्रा हुए जिलाध्यक्ष नियुक्त
राजनगर कॉलरी। समग्र शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद दुबे के द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय रामनगर में पदस्थ सहायक शिक्षक रामनारायण मिश्रा को अनूपपुर जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है इनके इस नियुक्ति पर इनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। वही प्रदेश अध्यक्ष ने राम नारायण मिश्रा को जिलाअध्यक्ष नियुक्त करने के […]
अल्पावधि रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम ऑनलाइन सम्पन्न
राजनगर। स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के तहत शासकीय महाविद्यालय राजनगर में अल्पावधि रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो निरंतर एक महीना चला जिसमें बीए तृतीय वर्ष के छात्रों को कंप्यूटर उद्यमिता, प्रबंधन, खान एवं खनिज पर्यटन आदि विषय पर प्रशिक्षण दिया गया वहीं नजदीकी क्षेत्र परिभ्रमण भी कराया गया जिसके पश्चात शासकीय […]
गुलाबी आवेदन प्रकरणों के निराकरण हेतु शिविर 26 दिसम्बर से
अनूपपुर। जय किसान फसल ऋण माफी योजनांतर्गत पोर्टल पर प्राप्त सूची अनुसार पिंक-1 एवं पिंक-2 फार्मों के दावाकर्ता हितग्राहियों के प्रकरणों के निराकरण हेतु शिविर संबंधित बैंक शाखा स्तर पर 26 दिसम्बर से 30 दिसम्बर 2019 तक आयोजित किए जाएगें। जबकि जनपद स्तर पर शिविर 05 जनवरी 2020 को आयोजित होंगे। कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर ने […]



