अनूपपुर

जिला पंचायत सदस्य ने क्वॉरेंटाइन सेंटर खोलने की की मांग

राजनगर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरला सिंह ने कलेक्टर अनूपपुर एवं तहसीलदार कोतमा से मांग किया है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोयला क्षेत्र के नगर परिषद राजनगर, डोला, एवं डूमर कछार में क्वॉरेंटाइन सेंटर खोला जाए जनपद सदस्य सरला सिंह का मानना है कि उक्त क्षेत्र काॅलरी से प्रभावित क्षेत्र है जिससे अधिकांश लोग एसईसीएल द्वारा निर्मित मकानों में रहते हैं। जिसमें कमरों की संख्या कम होती है और ऐसी स्थिति में यदि किसी को करो ना हो जाता है तो परिवार के अन्य सदस्यों में कोरोना फैलने की गुंजाइश और बढ़ जाती है इसलिए क्षेत्र में क्वॉरेंटाइन सेंटर खोले जाने से कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति को को क्वारंटाइन किया जा सकेगा जिससे परिवार के अन्य सदस्य में कोरोना संक्रमण को रोका जा सकेगा।