अनूपपुर। जिले में कोरोना आपदा काल में महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) मजदूरों के लिए मददगार बनी हुई है। यह योजना इस संकट काल में ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों को रोजाना रोजगार के अवसर सुलभ करा रही है। जिले में इस योजना के जरिए सोमवार को जिले की 180 ग्राम पंचायतों में 1485 कार्यो पर 14739 मजदूरों को काम दिया गया। इन कार्यों में आवास योजना के 882 कार्य, जलसंरक्षण एवं संवर्धन के 72 कार्य, सी.सी. रोड एवं सुदुर सड़क निर्माण के 35 कार्य तथा अन्य प्रकार के 492 कार्य शामिल हैं। कोरोना आपदाकाल में श्रमिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा ना हो, इसके लिए जिले की ग्राम पंचायतों में लगातार अलग-अलग तरह के निर्माण कार्यों में जरूरतमंद श्रमिकों को काम दिया जा रहा है। जिला पंचायत अनूपपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यो में सोमवार को अनूपपुर जनपद में 1649 श्रमिकों को, जैतहरी जनपद में 2656 श्रमिकों को, कोतमा जनपद में 1473 श्रमिकों एवं पुष्पराजगढ़ जनपद में 8961 श्रमिकों को काम दिया गया।
Related Articles
पूर्व यातायात प्रभारी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जांच और कार्यवाही पर खड़े किए सवाल
राजेश सिंह इट्रोः- जिले की यातायात व्यवस्था की कमान संभालने वाली पूर्व महिला सूबेदार श्वेता शर्मा अपने ही विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा बुने गए जाल में फंसकर उलझ गई हैं श्वेता शर्मा की माने तो उन्होंने एक ट्रक ड्राइवर की जान बचाने का काम किया लेकिन उन्हें क्या मालूम था विभाग के […]
18 हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, किसानो के फसल हुई चौपट
अनूपपुर। वनपरिक्षेत्र कोतमा अंतर्गत लतार सर्किल के बीट मलगा, पोडी, चुकान, पडौर, धुरवासिन के जंगलो मे 16 अक्टूबर की देर रात को छत्तीसगढ के जंगलो से लगभग 18 हाथियो का दल पहुंच कर किसानो की फसलो को नुकसान पहुंचाया। घटना की सूचना पर वनविभाग की टीम द्वारा स्थल पर पहुंचकर हाथियो के झुंड को जैतहरी […]
ओव्हर लोडिंग परिवहन पर हो सख्त कार्यवाही-अनिल गुप्ता
अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्यि अनिल गुप्ता ने अनूपपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में कहा कि हिंदुस्तान एम.बी. पावर प्रोजेक्ट जैतहरी से फ्लाई ऐश की मनमानी लोडिंग (डिस्पेच) किए जाने से स्टेट हाइवे व नेशनल हाइवे मार्ग क्षतिग्रस्त हो रहे है। अत्यन्त क्षोभ है कि एक प्राइवेट कम्पनी के […]




