छत्तीसगढ़

अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मंडलों का प्रभारी बनाया गया

मनेन्द्रगढ़। कोरिया (छग) भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कोरिया संकल्पित है पूरे जिले के अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक जो अल्पसंख्यक हैं अथवा गरीब है। केंद्र सरकार द्वारा उनके विकास के लिए बहुत सारे उन्नत विकास उन्मुख अभियान चलाए जा रहे हैं, जिनकी जानकारी प्रत्येक मंडल में पहुंचाना है तथा मंडल कार्यकारिणी में अच्छे और सक्रिय कार्यकर्ताओं की कार्यकारिणी बनानी है इसी उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को 16 मंडल जिला कोरिया में प्रभारी बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंकुर जैन के द्वारा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल प्रभारियों की सूची जारी की गई। जिसमें बैकुंठपुर का प्रभारी मजहरूल हक अंसारी, मनेंद्रगढ़ का माबुल अली, जनकपुर का अजहर अली, कुंवरपुर का अब्दुल शरीफ, केल्हारी का जसविंदर सिंह, नागपुर का जोसेफ जॉर्ज, सोनहत का मोहम्मद जुल्फकार, हसदेव का संजय जैन, चिरमिरी का अंकुर जैन, खड़गवां का मुनमुन जैन, चर्चा का असलम खान, सलका का हुसैन अहमद, कूड़ेली का शाहिद अशरफी, पटना का इसरार खान, बचरा पौड़ी का सौरभ जैन, कोटाडोल का सुल्तान खान, प्रभारी नियुक्त किए गए। प्रभारियों की नियुक्ति से संगठन में और कसावट आएगी। अल्पसंख्यक मोर्चा दौरा शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा, जिससे अल्पसंख्यक समुदाय के विकास और उत्थान के लिए कार्य करने में आसानी हो और अल्पसंख्यक परिवारों के हर घर को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। प्रभारियों को मिले नए दायित्व के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button