अनूपपुर

आयुष वन में लगाए जाएंगे 500 औषधि पौधे

रिपोर्टर प्रकाश कुशवाहा

अनूपपुर। भारत सरकार के वन, पर्यावरण जल वायु परिवर्तन उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चैबे जी ने पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित जमुना दादर में आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयुष वन की स्थापना का शिलान्यास किया। इस अवसर पर संतगण, वन विभाग के केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय अधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि गण और वन एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे। आयुष वन में 500 औषधीय पौधों का रोपण किया जायेगा। मंत्री श्री चैबे की उपस्थिति में रुद्राक्ष, गरुण, कुंभी, मैगा, दहिमन, हर्रा, बहेरा, आंवला, सतावर, सतावरी, वनमक्का, केवकंद, नागकुश पौधो का रोपण किया गया। मंत्री श्री चैबे ने कार्यक्रम स्थल पर वन विभाग द्वारा लगाई गई औषधीय प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए वैद्य गणों से चर्चा की।

Related Articles

Back to top button