अनूपपुर

राष्‍ट्रीय कार्यकारिणीय के सदस्‍य की सूची हुई घोषित

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवगठित मजदूर ट्रेड यूनियन BJMTU ( भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन) की गत दिवस राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई है, इसमें शहडोल सम्भाग से जमुना कालरी के वेदप्रकाश को राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे सदस्य बनाया गया है। BJMTU राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वेद प्रकाश ने इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव व सभी साथियों का हार्दिक आभार प्रकट किया है। इस अवसर पर वेद प्रकाश  ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है इसका ईमानदारी से पालन किया जाएगा। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष अंशुल जी बैरागी (मंदसौर) को बनाऐ जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव का आभार प्रकट किया है। मध्यप्रदेश की टीम के गठन पर चर्चा करते हुए वेद प्रकाश ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अंशुल बैरागी जी से चर्चा करके इसका गठन जल्द ही किया जाएगा। इस अवसर पर BJMTU के राष्ट्रीय संगठन मंत्री देव शुक्ला, तरुण शर्मा कोतमा व संजीव बैरसैया कोतमा व कपिल चौधरी युवा भाजपा नेता अमलाई ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनायें दी।