अनूपपुर जिले को बिसाहूलाल सिंह ने दी एंबुलेंस की सौगात भोपाल से किया रवाना
रिपोर्टर राजेश सिंह

अनूपपुर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कोरोना संकट के इस महामारी से बचाव के लिए जनता की रक्षा और सेवा के लिये हम हर आवश्यक कदम उठा रहे हैं। मप्र शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने भोपाल स्थित निवास से अनूपपुर हेतु एंबुलेंस रवाना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के मंशा के अनुरूप जनता को किसी प्रकार की कोई कठिनाई इस संकट की घड़ी में नहीं होनी चाहिए चाहे वह स्वास्थ सुविधा हो या फिर जन कल्याण की कोई अन्य समस्या हर पहलू पर सरकार निगाह बनाए हुए हैं और हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर काम कर रही है इसी कड़ी में स्वास्थ्य सुविधा को और मजबूत करने के लिए कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने अनूपपुर जिले को एक और एंबुलेंस की सौगात देते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती प्रदान की है। 3 जून गुरुवार को मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने जिले के मरीजों के लिये सात लाख पच्चास हजार की कीमत वाले सर्व सुविधायुक्त एक एंबुलेंस को रवाना किया। यह एंबुलेंस उन्होंने विधायक निधि से प्रदान की है। पूर्व में भी बिसाहूलाल सिंह द्वारा अनूपपुर की जनता के बेहतर स्वास्थ्य हेतु कई कदम उठाए गये हैं। जिला चिकित्सालय का निर्माण तेजी से जारी है। महामारी के बीच जनता के सुविधा के लिए उन्होंने यह कदम बढ़ाते हुए एंबुलेंस सेवा प्रदान कर को एक बड़ी सौगात प्रदान की है उनके सराहनीय कार्य के प्रति भारतीय जनता पार्टी एवं जिले की जनता ने आभार प्रकट कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने दी।




