अनूपपुर

अमरकंटक में नर्मदा स्थल पर चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

अनूपपुर। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने आज पवित्र नगरी अमरकंटक में नर्मदा स्थल पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। आपने सरस्वती-सावित्री, गायत्री, पुष्कर, लक्ष्मी, कबीर, माधव, बराती दादर, कपिल मुनि, विवेकानंद सरोवरों में चल रहे गाद खुदाई समेत पडलिंग एवं पिचिंग कार्य का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इस निरीक्षण के दौरान कार्य के संबंध में संबंधित अधिकारी से तकनीकी जानकारी प्राप्त की और कार्यों के अधिक से अधिक हिस्से का कार्य गुणवत्ता के साथ बरसात के पूर्व पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने मां नर्मदा मंदिर में दर्शन किए और मंदिर परिसर स्थित बिक्री केन्द्र में बनाए गए प्रसाद एवं स्थानीय उत्पाद गुलबकावली अर्क, नारियल लड्डू, कोदोराइज का अवलोकन कर इनके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उक्त अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी पुष्पराजगढ़ अभिषेक चैधरी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button