
अनूपपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष मयंक त्रिपाठी ने रंग के पर्व होली पर नागरिको को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। होली भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व सर्वधर्म-समभाव के अभिव्यक्त करता है यह विविधता में एकता का प्रदर्शित करता है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि हमारे प्रदेश में विभिन्न जातियों समुदाय¨, धर्म के लोग उत्साहपूर्वक होली मनाते हैं। चाहे कवि रसखान हो अथवा नजीर अकबराबादी, होली का रंग सभी ने सजाया है। उन्होने कहा कि होली मन की अशुद्धिय¨के प्रति जाग्रत होकर उन्हें दूर करने का पर्व है एवं पर्यावरण की रक्षा करते हुए होली खेलने का आग्रह किया है।