अनूपपुर

पति की लंबी आयु के लिए वटवृक्ष का किया पूजन

सावित्री और सत्यवान की कथा सुनकर सुहागिनों को दिया दान

राजनगर। पति की लंबी आयु के लिए गुरुवार को राजनगर क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्रों में झिरिया टोला, सेमरा, पिपरहा, फुलवारी टोला, आमाडाँड और नगर परिषद क्षेत्र डोला, डुमरकछार (पौराधार) में महिलाओं ने बरगद के पेड़ के नीचे वट सावित्री की पूजा कर पति के लंबी उम्र की कामना की। महिलाओं ने वट वृक्ष के यमदेव से परिवार के सुख शांति और मोक्ष की प्रार्थना की। इस दौरान महिलाओं ने सावित्री और सत्यवान की कथा सुनकर सुहागिन महिलाओं को दान दिया। नगर सहित ग्रामीण अंचलों में गुरुवार को महिलाओं ने कच्चे सूत को वटवृक्ष पर लपेट कर पति के लंबी और उसका जन्म-जन्म का साथ निभाने का कामना कि। इसमें से कुछ महिलाएं फलाहार थी। तो कुछ ने निर्जला उपवास भी रखा मान्यता है, कि वटवृक्ष के नीचे ही सावित्री ने यमराज से अपने पति को वापस जीवित करने का वरदान मांगा था। वटवृक्ष की जड़ों में भगवान ब्रह्मा तने मे विष्णु और पत्तों में शिव का वास होता है। तीनों देवो के प्रतीक स्वरूप वट वृक्ष की पूजा की जाती है। राधा कृष्ण वल्लव बिहारी मंदिर न्यू राजनगर साईडिग के प्रधान पुजारी राम कुमार पाठक गुरुजी ने बताया कि वट सावित्री व्रत और महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती है। जो पत्नी इस व्रत को सच्ची श्रद्धा के साथ रखती हैं। उसे न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है। बल्कि उसके पति के सभी कष्ट दूर भी हो जाते हैं। वट वृक्ष की पूजा में मुख्य रूप से अंकिता शर्मा, शिल्पा, रोशनी गुप्ता, गुड़िया, रानी ने वट वृक्ष की पूजा की।

 

Related Articles

Back to top button