छत्तीसगढ़

घर से गायब नाबालिग मिला रिपोर्ट के 24 घण्टे मे परिजनों को पुलिस ने किया सुपुर्द

झगराखाण्ड थाना का मामला

झगराखाण्ड(कोरिया)। जिले के झगराखाण्ड थाना अंतर्गत खोंगापानी से गायब हुए बालक को रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटों के भीतर पुलिस ने खोजने में करने में सफलता प्राप्त कर ली है। बालक परिजनों की डांट फटकार से नाराज होकर बिना बताये घर से भाग गया था। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजकुमार दीवान आ.स्व.श्याम लाल दीवान जाति पनिका उम्र 47 वर्ष सा. 56 दफाई खोंगापानी थाना झगराखाण्ड 27 जून 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि 25 जून 2021 की रात लगभग 08.30 बजे इसका नाबालिग लडका उम्र 17 वर्ष मोबाईल में बात कर रहा था। तब किससे बात कर रहे हो कहकर डांट फटकार दिया और लड़के से मोबाईल ले लिया। तब इसका लड़का नाराज होकर घर में किसी को बिना बताये कहीं चला गया जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगाकर ले जाने की आशंका है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी झगराखाड़ द्वारा तत्काल धारा 363 भादवि का अपराध कायम कर घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक कोरिया चन्द्र मोहन सिंह को दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर तत्काल टीम बनाकर बच्चे के खोजबीन प्रारंभ की गई। जांच के दौरान प्रार्थी द्वारा बताया गया की लड़का मर जाउंगा कहकर निकला है जिससे किसी अनहोनी की आंशका है। गुम बालक की पुलिस द्वारा लगातार खोगांपानी व आसपास क्षेत्र में खोजबीन की जाती रही तथा 28 जून 2021 को उसे बरामद कर लिया गया। उसने पंूछतांछ में बताया की पिता द्वारा मोबाईल ले लेने से नाराज होकर चला गया था। बालक के बरामद होने पर उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी झगराखाण्ड उप निरी. सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक आशीष मिश्रा आरक्षक विनय तिवारी नवीन कुमार, ललित यादव, आदि की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button