अनूपपुर। सर्वजन सुखाय की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा पटेल ने अपने राष्ट्रीय सचिव ओम हरि पटेल ग्राम सीगुड़ी मंदिर के परिसर में जन्मदिन पर 20 फलदार वृक्ष लगाये। और श्री पटेल ने अपने जन्मदिन के इस अवसर पर लागों से वृक्ष लगाने और वातावरण शुद्ध रखने का अपील किया। और बताया कि वृक्ष के कारण हम सभी स्वस्थ्य रहते हैं इसलिए सभी को वृक्षारोपण करना चाहिए पर्यावरण हमारे जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है और पर्यावरण को संभावित नुकसान से बचाना है। बढ़ते प्रदूषण स्तर और जलवायु परिवर्तन के कारण पर्यावरण को होने वाले खतरे के बारे में लोगों को जागरूक किया। और कंकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करके बेजुबानओ को खाना खिलाया सर्वजन सुखाय की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा पटेल, शहडोल के जिलाध्यक्ष अभय राज पटेल, अनीश पटेल, सीमा पटेल, ओम हरि पटेल, राजन और अन्य उपस्थित थे।





