अनूपपुर। अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दण्डाधिकारी श्री सरोधन सिंह ने बताया है कि मध्यप्रदेष राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन की घोषणा की गई, जिसके अनुसार जिला अनूपपुर के लिए द्वितीय चरण में 28 जनवरी 2022 एवं तृतीय चरण में 16 फरवरी 2022 को मतदान सम्पन्न होना है। निर्वाचन की घोषणा होने से आचार संहिता प्रभावषील हो गई है। उपरोक्त निर्वाचन के दौरान सम्पूर्ण जिला अनूपपुर के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों द्वारा आग्नेयास्त्रों शस्त्र का दुरूपयोग कर लोक शांति एवं व्यवस्था भंग की जा सकती है और अत्यावष्यक परिस्थितियों में इन समस्त अनुज्ञप्तिधारियों को कारण बताओ नोटिस देकर सुनना संभव नहीं है। इसलिए अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दण्डाधिकारी श्री सरोधन सिंह ने लोक शांति एवं सुव्यवस्था बनाये रखने हेतु आयुध अधिनियम 1959 की धारा 17 (3) (बी) के तहत सम्पूर्ण जिला अनूपपुर के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत अनुज्ञप्तिधारियों के पक्ष में स्वीकृत शस्त्र अनुज्ञा पत्रों को त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के आदर्ष आचार संहिता के प्रभावषील होने से लेकर 23 फरवरी 2022 तक के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने अनुज्ञप्तिधारियों को आदेष दिया है कि वे उनके पक्ष में स्वीकृत शस्त्र अपने निकटतम थाने में तत्काल जमा करायें। यह आदेष सुरक्षा हेतु सार्वजनिक एवं निजी प्रतिष्ठानों के पक्ष में स्वीकृत अनुज्ञा पत्रों पर लागू नहीं होगा।
Related Articles
कोतमा से मैहर जा रही पद रथ यात्रा का अनूपपुर भाजपा कार्यालय के सामने किया गया भव्य स्वागत
अनूपपुर। कोतमा नगर से मैहर के लिए 15 अक्टूबर 2021 को निकली मां दुर्गा की पद रथ यात्रा 16 अक्टूबर 2021 को जब अनूपपुर जिला मुख्यालय पहुंची तो वहां पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के मार्गदर्शन में पद रथ यात्रा का भव्य स्वागत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह गजेंद्र […]
मवेशी के साथ अप्राकृतिक कृत्य के मामले में युवक गया जेल
भालूमाडा। समाज में इंसान रूपी हैवानो की कमी नहीं है जिन्हें इंसान कहना भी इंसानियत का अपमान है इसी तरह की हैवानियत की घटना भालूमाडॉ थाना अंतर्गत ग्राम सकोला से सामने आई जहां एक इंसान रूपी हैवान मूक मवेशी के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते पाया गया। भालूमाडा थाने के उप निरीक्षक त्रिवेणी प्रसाद मिश्रा ने […]
आईपीएस अधिकारी विवेक अग्रवाल ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
रिपोर्टर-देवानंद विश्वकर्मा अनूपपुर। किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए भाषा और क्षेत्र कभी बाधक नही बनते अगर सच्चे मन एवं लगन से नियमित रूप से परिश्रम किया जाय तो हर लक्ष्य की प्राप्ति सम्भव है। राजेंद्रग्राम में प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु संचालित पुष्पराजगढ़ अध्ययन केंद्र में आईपीएस अधिकारी एवं वर्तमान में कमांडेंट 18 […]




