अनूपपुर। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सरोधन सिंह ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग मध्यप्रदेष भोपाल द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2021-22 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम तीन चरणों में सम्पन्न होने के साथ आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। इस अवधि में जिले के समस्त पंचायत क्षेत्रों में सभी अभ्यर्थियों, राजनैतिक दलों को आदर्श आचार संहिता का पालन, सामान्य आचरण, निर्वाचन में धर्म सम्प्रदाय, जाति के भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना एवं किसी धर्म के पूजा स्थल का उपयोग प्रचार-प्रसार के लिए नहीं करना, अभ्यर्थी के व्यक्तिगत जीवन की आलोचना नहीं करना, मिथ्या समाचार का प्रकाशन न करना, पोस्टर पम्पलेट परिपत्र का प्रकाशन में प्रकाशक का नाम सहित प्रकाशन करना, चुनाव में विघ्न नहीं डालना, मतदान केन्द्र के 100 मीटर दूरी तक चुनाव प्रचार या मत का याचना नहीं करना, मतदाताओं को रिश्वत या किसी प्रकार का परितोशित या प्रलोभन नहीं देना, मतदान केन्द्र तक लाने एवं ले जाने में वाहन का प्रयोग नहीं करना, मतदान के समाप्ति के 48 घण्टा के कालावधि के दौरान सार्वजनिक सभा का आयोजन नहीं करना एवं शराब की दुकान बंद रखना, शासकीय परिसम्पत्तियों पर झण्डा पोस्टर का उपयोग नहीं करना अनिवार्य है। चुनाव प्रचार के लिए लाउड स्पीकर का प्रयोग अनुमति प्राप्त कर रात्रि 10 बजे तक ही उपयोग किया जा सकता है। रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक किसी भी तरह का ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। शस्त्रों का उपयोग लाना एवं ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस अवधि में राज्य शासन के मंत्रीगणों का दौरा एवं सभाएं नहीं की जाएगी। मंत्रीगणों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्वेच्छानुदान प्रतिबंधित रहेगा। पंचायतों में किसी भी तरह के नए कार्य स्वीकृत नहीं होंगे एवं भूमि पूजन, लोकार्पण भी नहीं किया जाएगा। पूर्व में प्रगतिरत कार्य नियमानुसार किए जाएंगे। शासकीय कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्ष आचार संहिता का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है। आदर्ष आचरण संहिता 23 फरवरी 2022 तक प्रभावषील रहेगा।
Related Articles
राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ
अनूपपुर। जिले के अन्तर्गत शासकीय महाविद्यालय जैतहरी राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम पंचायत लहरपुर में शुभारम्भ किया जा रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एस वाटे द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य ने छात्रों का उत्साहवर्धन बढ़ाते हुए कहा कि […]
नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में निकाली गई रैली
रिपोर्टर@कमलेश मिश्रा बिजुरी। बिजुरी में नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में रैली निकाली गयी। लाल गुलाब ग्राउंड से रैली निकालकर नगर भृमण करते हुए हनुमान मंदिर चैक पर सीएए का विरोध करने वाले लोग एकत्रित हुये। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व बीएसपी नेता खुर्शीद अहमद ने किया। विरोध कर रहे लोगो ने बैनर और हाथो […]
गोबर से बन रही हैं आकर्षक राखियां, कम कीमत पर उपलब्ध है पर्यावरण हितैषी राखियां
अनूपपुर। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जैतहरी विकासखण्ड के ग्राम अंजनी के गंगा स्व सहायता समूह द्वारा गोबर से आकर्षक राखियां बनाई जा रही हैं, जो न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता का परिचायक है, बल्कि स्थानीय संशाधनों का उपयोग करते हुए कम कीमत पर उत्पादों को उपलब्ध कराने का एक सकारात्मक प्रयास भी […]




