अनूपपुर। नर्सेस एसोसिएसन मप्र के पर 12 सूत्रों की मांगों को लेकर जिलेभर की 155 नियमित स्टाफ नर्स 30 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई हैं। जिससे जिला चिकित्सालय सहित जिलें के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों की सेवाओं में असर पड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए संआह्वानविदा और कोविड नर्सो से कार्य कराया जा रहा है। शनिवार को सैकड़ों की तदाद में स्टाफ नर्स ने अपने कार्यो का बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में जिला अस्पताल के सामने इंदिरा तिराहा पर विरोध प्रदर्शन करते हुए मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं दोपहर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें अपनी मांगों को जल्द पूरा कराने अपील की। वहीं नियमित स्टाफ नर्सो के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य प्रबंधक की परेशानी बढ़ गई है। नर्सो के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के बाद एक बार फिर से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई है। जिला अस्पताल में भर्ती सामान्य मरीजों के इलाज के साथ-साथ एसएनसीयू, पीआईसीयू सहित अन्य गम्भीर मामलों के वार्ड संविदाकर्मी स्टाफ नर्सो के हाथों सुपुर्द रहे। जबकि जिले में होने वाले टीकाकरण ड्यूटी में भी कार्यरत नियमित स्टाफ नर्स हड़ताल में शामिल हुई। जिसके कारण टीकाकरण केन्द्रों पर अब एनएमएम और सीएमओ जैसे ही स्टाफ कार्य करें।