महानदी कोलफील्ड लिमिटेड के वसुंधरा क्षेत्र में मनाया गया वृक्षारोपण 2021 अभियान
रिपोर्टर मनोज सिंह

संबलपुर। भारत सरकार के कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी के निर्देशन में महानदी कोलफील्ड लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक पी के सिंहा के मार्गदर्शन में वसुंधरा महालक्ष्मी क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक एस.के. झा के नेतृत्व में कूल्दा के न्यू इंटरनल डम्प पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया, जिसमें डॉक्टर जगदीश महानंदा, ब्लाक अध्यक्ष हिमगिरी, सुधारानी रोडिया, मुख्य महाप्रबंधक एस. के. झा. ने वृक्ष लगाकर अभियान की शुरुआत की, इस अवसर पर 5000 वृक्ष लगाए गए हैं। जिसमें जामुन 500, अन्य वृक्ष 1500, नीम 1000 आँवला 1000 एवं आम 1000 शामिल है। इस कार्यक्रम में वसुंधरा महालक्ष्मी के कार्मिक प्रमुख सुशील सोरेन, एसओ सिविल अरुण कुमार, वित्त प्रबंधक मनोरंजन बिस्वाल, विद्युत अभियंता ए. के. सिन्हा, पर्यावरण प्रमुख राजीव जोस्वाल, एरिया सेल्स मैनेजर विवेक, एरिया सर्वे अधिकारी विजय कुमार पंडा, स्टाफ ऑफीसर ईएंडटी जयपुरिया, उप कार्मिक प्रबंधक प्रेमचंद पाण्डेय, क्षेत्रीय जेसीसी मेंबर प्यारी गननायक, के.बी. चिता, मनोरंजन पटेल, बीडी राय, कूल्दा प्रोजेक्ट ऑफिसर पीके जैन, मैनेजर मनोरंजन दास, सिविल इंजीनियर अमित दिलीप राव, बाबनेर विद्युत अभियंता एस यु गुअरकर, संजीव प्रधान, डीके डांडिया, पर्यावरण अधिकारी पीरई, यूनिट जेसीसी मेंबर विजय कुमार रमेश सहाने, यूपी मोई सुबोध पटेल ने भी वृक्ष लगाकर पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाई। वही कार्यक्रम के अंत में मुख्य महाप्रबंधक वसुंधरा महालक्ष्मी एस.के.झा ने कहा कि आज के परिवेश में वृक्ष लगाना हम सभी लोगों के लिए अति आवश्यक हो गया है हम सभी लोग लगातार वृक्ष लगाएं ताकि पूरे पर्यावरण का और ओजोन परत का संतुलन बना रहे।