कांग्रेस छोड़ भाजपा की ली सदस्यता

झगराखाण्ड। भारतीय जनता पार्टी हसदेव मंडल के शक्ति केंद्र रानी दुर्गावती परडोल इकाई के बूथ क्र, 28 में भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति से प्रभावित होकर मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता के नेतृत्व विजय राणा व किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थिति में एवं जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राणा, हसदेव मंडल प्रभारी कीर्ति वासु, पिछड़ा मोर्चा के महामंत्री पी. मानी, मंडल उपाध्यक्ष डॉ हरिलाल, राकेश मंडल, पुन्नी लाल यादव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जय मंगल सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुश्री बबिता सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष मृतुन्जय मुखर्जी, हसदेव मंडल महामंत्री सौरभ गुप्ता, आईटी सेल संयोजक महेश चक्रधारी, पी. मनी पार्षद, मंत्री लीलावती सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमेश जायसवाल, संतोष द्विवेदी किसान मोर्चा कार्य समिति सदस्य, श्रवण सिंह, प्रेम सिंह, अशोक यादव बूथ अध्यक्ष, विधानसभा सह संयोजक अंकित शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी के उपस्थिति में रामकिसुन, उमेश कुमार पूर्व उपसरपंच पाराडोल, बाबूराम पूर्व सरपंच, रंगदेव पूर्व पंच, बृजलाल सिंह पूर्व पंच, गणेश प्रसाद सिंह पूर्व पंच, शिव कुमार, इन्द्र प्रकाश, इसके अलावा 70 लोग कांग्रेस छोड कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी में आये हुये सभी सदस्यों का स्वागत है।