शहडोल

आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत फिट इण्डिया रन का कार्यक्रम सम्पन्न्न

युवाओं को आधा घंटा रोज शारीरिक व्यायाम करना जरुरी-जयसिंह मरावी

शहडाेल। भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य मे नेहरू युवा केन्द्र शहडोल युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा राष्टीय सेवा योजना, तथा युवा मण्डलो के सहयोग से स्वामी विवेकानंद पार्क वाणगंगा से 11 सितम्बर 2021 को 11 बजे दिन आजादी का अमृत महोत्सव के तहत फिट इण्डिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया गया। अमृत महोत्सव के उद्देश्‍य को चरितार्थ करने के लिये जनभागीदारी से जनादोलन के रूप मे इसे जन जन तक पहुंचाया जायेगा जिसके द्वारा जनमानस मे फिटनेस के लिए जागरूकता एवं स्वस्थ्य जीवनषैली को अपनाने के लिये लोगो को प्रेरित किया जायेगा। विभिन्न कार्यक्रम जैसे शपथ, राष्ट्रगान, फिट इण्डिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। उक्त कार्यकम मे 152 से अधिक युवाओं की सहभागिता कोरोना उपयुक्त व्यवहार का पालन करते हुए रही। जिसमे सभी युवा तिरंगा झंडा, बैनर के साथ देश भक्ति गीताें का गायन करते हुए रीवा रोड राजा बाग अन्डरब्रिज तक गये। इसी तरह जिले के पाचों विकास खण्डो सोहागपुर, बुढार, गोहपारू, जयसिहनगर एवं ब्यौहारी के 75 गांवाें मे राष्ट्रीय युवा वालेटियर के नेतृत्व मे 13 अगस्त 2021 से 2 अक्टूबर 2021 तक फिट इण्डिया फ्रीडम रन का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तरीय कार्यकम का आयोजन 11 सितम्बर 2021 को मा. जयसिंह मरावी विधायक विधान सभा क्षेत्र जयसिहनगर, के मुख्य अतिथि में तथा श्रीमती उर्मिला कटारे, अध्यक्ष नगर पालिका शहडोल की अध्यक्षता में तथा भारती मारकवाडे, जिला क्षेत्रीय प्रचार-प्रसार अधिकारी, पी.डी. रावत कार्यक्रम अधिकारी एन.एस.एस पं. एस.एन. शुक्ल विश्‍वविद्यालय शहडोल, राजेश श्रीवास्तव अध्यक्ष रोटरी क्लब शहडोल, मनोज गुप्ता सचिव रोटरी क्लब शहडोल के विशिष्ट अथिति में सम्पन्न हुआ। सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, चन्द्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिह के छाया चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्-पश्‍चात नेहरू युवा केन्द्र की ओर से अतिथियो का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम पर विस्तृत प्रकाश उप निदेशक डाॅ. आर. आर. सिह द्वारा डाला गया। युवाओं को संबोधित करते हुए विधायक श्री मरावी ने कहा कि प्रतिदिन युवाओ को आधा घंटा रोज शारीरिक व्यायाम करना चाहिए। युवाओं को संबोंधित करते हुए अध्यक्ष नगर पालिका श्रीमती उर्मिला कटारे ने कहा कि यदि हमारे देश का युवा स्वस्थ होगा। तभी हमारा राष्ट्र विकास कर सकेगा। फिट इण्डिया की शपथ मुख्य अतिथि जयसिह मरावी द्वारा उपस्थित युवाओ दिलाई गई। राट्रगान के गायन के बाद अतिथियों द्वारा हरी झडी दिखाकर फीडम रन को रवाना किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिले के 152 से अधिक युवाओ ने भाग लिया, और कार्यक्रम को सफल बनाने मे मनीष चौहान लेखा एवं कार्यकम सहायक ने.यु.के. शहडोल, कु. सवर्णा सिह, उमाकान्त त्रिपाठी, अभिशेक मिश्रा, कु. रोहिता सिह, ब्रिजलाल कुशवाहा, सागर पनिका, राधेश्‍याम नट, अमर नारायणी, दीपक साहू, गणेश सिह, सहित सोहागपुर थाना के समस्त स्टाफ एवं एन.एस.एस. के स्वयं सेवको ने सहयोग प्रदान किया।

 

Related Articles

Back to top button