
राजनगर। भारतीय जनता पार्टी मंडल राजनगर द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्मदिवस बड़े धूमधाम से भगत सिंह चौक राज नगर में मनाया गया । जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में जिले के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम उपस्थित थे तो कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश कलशा ने की जहां पर विशिष्ट अतिथि के रूप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बृजमोहन सिंह प्रधानमंत्री जन कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक गजेंद्र सिंह सिकरवार पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी सुरेश गौतम वरिष्ठ भाजपा नेता असरार अहमद सिद्धकी राकेश पांडे जिला उपाध्यक्ष राजू जसवाल सहित अन्य नेतागण उपस्थित थे जिनकी उपस्थिति में नरेंद्र मोदी का जन्म उत्सव मनाया गया जहां सर्वप्रथम उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के 71 वें जन्मदिवस पर 71 दीप प्रज्वलित किया गया जिसके पश्चात जिलाध्यक्ष ने केक काटकर देश के प्रधानमंत्री का जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज यह पहला मौका है कि हम प्रधानमंत्री का जन्म दिवस मना रहे हैं जिसके पीछे उनका त्याग एवं बलिदान शामिल है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास में जो अपना योगदान दिया है उसे हम भाजपा के कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि देश का हर एक नागरिक भुला नहीं सकता है उनकी आवाज में देश उत्तरोत्तर विकास कर रहा है भ्रष्टाचार में कमी आई है। इस अवसर पर मंडल महामंत्री कमलेश चतुर्वेदी शिव मूरत केवट मंडल उपाध्यक्ष शोभा तिवारी सुमन आनंद सिंह महेश जेठानी सच्चिदानंद सिंह संगीता माली गीता गुप्ता मीडिया प्रभारी समर बहादुर सिंह शिव बहादुर सिंह भीम जयसवाल मनिंदर सिंह प्रमोद शुक्ला मनोज वैष्णो रोहित यादव सहित भाजपा के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।