अनूपपुर

सीएससी पुष्पराजगढ़ के ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट को सांसद ने किया लोकार्पित

अनूपपुर। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुष्पराजगढ़ में प्रधानमंत्री केयर फण्ड से निर्मित 300 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह मरावी, अनुविभागीय दण्डाधिकारी पुष्पराजगढ़ अभिषेक चैधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.डी. सोनवानी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। लोकार्पण करते हुए सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने कहा कि सुदूरवर्ती पुष्पराजगढ़ अंचल के लोगों को ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना से लाभ होगा। उन्होंने इसे जनोपयोगी निरूपित करते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी को इस उपलब्धि के लिए आभार जताया। सांसद श्रीमती सिंह ने ऑक्सीजन प्लांट के लोकार्पण के पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुष्पराजगढ़ का जायजा लिया तथा भर्ती मरीजो से स्वास्थ्य लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त की व मरीजों को फल वितरण किया।

 

Related Articles

Back to top button