छत्तीसगढ़

अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचते 3 महिलाएं गिरफ्तार

अलग-अलग स्थानों पर मनेन्द्रगढ़ पुलिस की कार्यवाही

मनेन्द्रगढ़ (कोरिया)। जिले के मनेंद्रगढ़ थाना अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करते हुए 3 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनसे गांजा बरामद किया गया है और सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ़ राकेश कुमार कुर्रे द्वारा लगातार अवैध जुआ सट्टा मादक पदार्थ पर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है और कोरिया पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार को रोकने के लिए निजात अभियान की शुरुआत की गई है। इसी दौरान 17 सितम्बर 2021 को मुखबिर से सूचना मिली की सुमन दुबे पति दिलीप दुबे उम्र 40 वर्ष निवासी लोको कॉलोनी वार्ड नम्बर 01 मनेन्द्रगढ, जानकी देवी पति स्व. भगवान तिवारी उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 22 आमाखेरवा मनेन्द्रगढ़ एवं शीना बेगम पति मो.शलाउद्दीन उम्र 60 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 04 मौहारपारा मनेन्द्रगढ जिला कोरिया अपने पास अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर उसकी बिक्री हेतु अपने-अपने कॉलोनियों में घूम कर ग्राहक की तलाश कर रही हैं। मुखबिर की सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष सिंह को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश और मार्गदर्शन में थाना मनेंद्रगढ़ से कार्यवाही हेतु सउनि आर.पी. श्रीवास्तव, सउनि हीरालाल कुजूर एवं सउनि बी.के.सिंह के साथ पुलिस कर्मचारियों एवं महिला कर्मचारियों की 03 पुलिस टीम तैयार कर मुखबिर की सूचना के आधार पर लोको कोलोनी, आमाखेरवा एवं मौहारपारा मनेन्द्रगढ़ में रेड कार्यवाही कर तीनों महिलाओं के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा जप्त कर उन्हें एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा-20 बी अन्तर्गत गिरफ्तार कर तीनों आरोपी महिलाओं को न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में मनेन्द्रगढ उप निरी0 सचिन सिंह थाना प्रभारी, स.उ.नि आर.पी. श्रीवास्तव, स.उ.नि. हीरालाल कुजूर, स.उ.नि. बी.के.सिंह, आर राकेश शर्मा, प्रमोद यादव, जितेन्द्र ठाकुर, राजेश कुमार, प्रदीप लकड़ा, म.आर. रेखाटाण्डे, विजय कुमारी, म.सै. भगवनिया एवं सै सुरेश रजक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button