
राजनगर। भारतीय जनता पार्टी मंडल राजनगर द्वारा मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा के मार्गदर्शन में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर न्यू राजनगर शिव मंदिर स्थित तालाब में स्वच्छता अभियान चलाकर तालाब की सफाई की गई। इस अवसर पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बृजमोहन सिंह, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी, सुरेश गौतम मंडल महामंत्री, कमलेश चतुर्वेदी, मंडल उपाध्यक्ष सुमन आनंद सिंह, पप्पू शुक्ला, सतीश द्विवेदी, भीम जायसवाल, समर बहादुर सिंह, सोनू कनौजिया, मरिंदर सिंह, मनोज वैष्णो, संतोषी शिव बहादुर सिंह, देवनाथ त्रिपाठी, महेश जेठानी सहित भाजपा मंडल राजनगर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।